{"_id":"6209493dd0981009886ff3c8","slug":"can-apply-online-for-school-recognition-sonbhadra-news-vns6384659134","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल की मान्यता के लिए कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल की मान्यता के लिए कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल संचालन के लिए मान्यता लेने की प्रक्रिया भी अब ऑनलाइन होगी। इस सुविधा से पूर्व में की जा रही भागदौड़ से अब संचालकों और प्रबंधकों को सुविधा मिलेगी। पिछले सत्र में प्रारंभ हुई इस सुविधा से इस सत्र में अधिकतम स्कूल संचालकों को राहत मिली है। नए सत्र में एक अप्रैल से सभी नवीन निजी स्कूल संचालक वेबसाइट पर आवेदन कर मान्यता के लिए आवेदन कर सकेंगे।
ऑनलाइन कार्यों को बढ़ावा देने के लिए शिक्षा विभाग ने नई नीति लागू की है। इससे पूर्व नवीन स्कूलों की मान्यता लेने के लिए लोगों को दूरदराज जिलों में स्थापित दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे। नई व्यवस्था में ऑनलाइन पोर्टल पर प्रबंधन की ओर से आवेदन प्राप्त होने पर बीएसए तीन कार्य दिवस में खंड शिक्षा अधिकारी को स्कूल के निरीक्षण करने के लिए निर्देशित करेंगे। खंड शिक्षा अधिकारी स्कूल का मुआयना कर अपनी निरीक्षण रिपोर्ट बीएसए को सौंपेंगे। आपत्ति की स्थिति में बैठक के तीन दिन के अंदर स्कूल के प्रबंधन को आपत्ति के बाबत सूचना देनी होगी। आपत्ति मिलने के सात दिनों बाद प्रबंधन को उन आपत्तियों का निवारण करना होगा। निवारण के पांच दिनों बाद स्कूल प्रबंधन को विभाग को जानकारी देनी होगी। डीआईओएस रविशंकर का कहना है कि इस प्रक्रिया से सहूलियत मिलेगी और पारदर्शिता भी आएगी। ऑनलाइन सेवा होने से निरीक्षण के बाद मानकों पर खरा उतरने पर विद्यालयों का संचालन किया जा सकता है।