{"_id":"62b754e0fb6115218a186846","slug":"called-first-then-tried-to-rape-with-friends-sonbhadra-news-vns660649222","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले फोन कर बुलाया, फिर दोस्तों संग मिलकर की दुष्कर्म की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले फोन कर बुलाया, फिर दोस्तों संग मिलकर की दुष्कर्म की कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोपन। क्षेत्र के जवारीडाड़ के कब्बाखाडी जंगल में शनिवार की सुबह एक युवती जख्मी और अर्द्धनग्न हाल में मिली। उसका जबड़ा टूटा हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को चोपन सीएचसी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़िता का आरोप है कि एक दोस्त ने ही फोन कर उसे बुलाया और फिर अपने दो अन्य साथियों के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
मूल रूप से गोरखपुर जिले के खजनी थाना क्षेत्र निवासी युवती (30) ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि दस दिन पहले रांग नंबर डायल हो गया। लेकिन इसी काल पर उसकी दोस्ती चोपन थाना क्षेत्र निवासी युवक से हुई। फिर दोनों में नियमित बातचीत होने लगी। युवक के बुलावे पर वह शुक्रवार को डाला पहुंची। यहां पहुंचने पर युवक उसे स्कूटी से जंगल में ले गया, वहां उसके दो अन्य साथी भी पहुंच गए। तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर कपड़े फाड़ दिए और पिटाई की। पिटाई से उसका जबड़ा टूट गया। सुबह किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। चोपन एसओ केके सिंह, एसओजी प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह, स्वाट टीम प्रभारी शशिभूषण यादव ने घटनास्थल की छानबीन की। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। चोपन एसओ ने बताया कि युवती के बयान के आधार पर विशाल, अभिषेक और आरएन मोदनवाल के खिलाफ छेड़खानी और मारपीट का केस दर्ज किया गया है।