फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Business Board president expressed displeasure over the sealing of 14 crusher plants

14 क्रशर प्लांट सील किए जाने पर व्यापार मंडल अध्यक्ष ने जताई नाराजगी

Sun, 21 Nov 2021 06:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 06:45 PM IST
विज्ञापन
Business Board president expressed displeasure over the sealing of 14 crusher plants
बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र में 14 क्रशर प्लांटों को सील किए जाने को डाला व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश जैन ने उत्पीड़नात्मक कार्रवाई करार दिया है। उन्होंने डीएम से व्यापारियों के उत्पीड़न पर रोक लगाने की मांग की है। पत्रकारों से वार्ता में मुकेश जैन ने कहा कि रात के अंधेरे में कार्रवाई सरासर गलत है। इसके कारण सरकार की छवि धूमिल हो रही है। सोनभद्र के खान अधिकारी दो माह पूर्व ट्रक चालकों की ओर से क्रशर प्लांटों से गिट्टी लादने की तस्दीक कराने के आधार पर कार्रवाई की बात कह रहे हैं। जो चालक ओवरलोडिंग करते पाए गए हैं, उनके बयान की विश्वसनीयता ही संदिग्ध है। बयान देने वाले चालक और ट्रकों पर कार्रवाई भी स्पष्ट होनी चाहिए। आए दिन क्रशर व्यापारियों के उत्पीड़न से खनन व क्रशर व्यवसाय चौपट होता जा रहा है। अनावश्यक कार्रवाई बंद होनी चाहिए। अगर इस पर अंकुश नहीं लगता है तो न सिर्फ राजस्व की क्षति होगी, बल्कि पुन: मजदूरों का पलायन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed