{"_id":"63b9b806ff23211c9a700e6f","slug":"bus-frequency-should-be-increased-from-churk-bus-stand-sonbhadra-news-vns692554831","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: चुर्क बस स्टैंड से बढ़ाया जाय बसों के फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: चुर्क बस स्टैंड से बढ़ाया जाय बसों के फेरे
विज्ञापन
प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने शनिवार को चुर्क में रोडवेज बस स्टैंड का निरीक्षण किया। बस स्टैंड के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण के लिए एआरएम को प्रस्ताव बनाकर प्रेषित करने का निर्देश दिया। इस दौरान लोगों ने स्टैंड से नियमित बसों का संचालन न होने की समस्या रखी। बसों के फेरे भी बढ़ाने की मांग की।
निरीक्षण के दौरान उपस्थित लोगों ने बताया कि चुर्क में निगम की सीमेंट फैक्ट्री बंद होने के बाद से यहां से बसों का संचालन ठीक ढंग से नहीं हो रहा है। चुर्क क्षेत्र के आस-पास ही इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज स्थापित हैं। रोडवेज बसों का ठीक ढंग से संचालन न होने पर आने-जाने वालों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। बस स्टैंड के पास से हटाए गए दुकानदारों ने दुकानें बनाकर आवंटित कराने की मांग की। मंत्री ने कहा कि शीघ्र ही रोडवेज बस अड्डे के जीर्णोद्धार कराया जाएगा। इस रास्ते से गाड़ियों के संचालन का कार्य भी प्रारंभ होगा।
इस अवसर पर विधायक भूपेश चौबे, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश मिश्रा, धर्मवीर तिवारी, रजनीश, शंभू सिंह विकास, राजेश चौबे आदि मौजूद रहे। एसडीएम सदर रमेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
निरीक्षण के बाद मंत्री पार्टी के वरिष्ठ नेता ब्रम्हदेव दुबे के आवास रौंप पहुंचे। मंत्री ने सड़क हादसे में ब्रम्हदेव दुबे के मृत बेटे के बारे में जानकारी ली। परिजनों को ढांढस बंधाया। यहां से मंत्री दयाशंकर सिंह सांई हास्पिटल एवं नर्सिंग कॉलेज राबर्ट्सगंज पहुंचे। मंत्री का डॉ. संजय सिंह, डॉ. बृजेेश दुबे, पवन, राजेश यादव, राजन सोनी आदि ने मार्ल्यापण व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। इसके बाद मंत्री पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष संजय जायसवाल के घर भी पहुंचकर उनकी मां के निधन पर शोक संवेदना जताई। वरिष्ठ नेता रामलखन सिंह, संत कीनाराम पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गोपाल सिंह के आवास पर पहुंचे। इसके बाद संजय तिवारी के आवास बढ़ौली पहुंचे। यहां भोजन करने के बाद मंत्री श्री एकडेमी विद्यालय हिंदुआरी पहुंच कर वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए।
हर गांव तक पहुंचेगी रोडवेज की बस
सोनभद्र। जिले में दो दिवसीय भ्रमण पर आए प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि सोनभद्र के हर गांव को बस सेवा से जोड़ा जाएगा। डॉ. गोपाल सिंह के आवास पर वार्ता में परिवहन मंत्री ने कहा कि जिन गांवों में सड़कें कम चौड़ी हैं और बसें नहीं घूम पाती उन मार्गों को दुरुस्त कराया जाएगा। इसके लिए लोक निर्माण मंत्री से वार्ता हो गई है। आने वाले दिनों में सोनभद्र के शत प्रतिशत गांवों को बसों से जोड़ दिया जाएगा।