फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bus collided with flyover, 11 injured including driver

फ्लाईओवर से टकराई बस, चालक समेत 11 घायल

Thu, 02 Jun 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Bus collided with flyover, 11 injured including driver
सदर कोतवाली क्षेत्र के पुसौली गांव के समीप बृहस्पतिवार की भोर में अचानक सवारियों से भरी एक रोडवेज बस की स्टेयरिंग जाम हो गई, जिससे बस फ्लाईओवर से टकरा गई। हादसे में चालक समेत 11 लोग घायल हो गए। जिला अस्पताल में घायलों का उपचार हुआ। हादसे के बाद फ्लाईओवर के नीचे घंटों वनवे रहने से लोगों को परेशानी हुई। रोडवेजकर्मी और पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को हटवाकर आवागमन बहाल कराया।
विज्ञापन

सोनभद्र डिपो के इंचार्ज राजकुमार सिंह ने बताया कि बुधवार की रात वाराणसी से सवारियों को लेकर विंध्यनगर डिपो की एक बस बैढ़न के लिए रवाना हुई। बृहस्पतिवार की भोर करीब चार बजे पुसौली गांव के समीप फ्लाईओवर के नीचे अचानक बस का स्टेयरिंग जाम हो गया। इस नाते बस ब्रिज से टकरा गई। उधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर गंभीर रूप से घायल बस चालक समेत कंडक्टर और यात्रियों को नीचे उतरवा कर अस्पताल भेजने में जुट गई। पुलिस ने बताया कि हादसे में चालक मोनू कुमार, कंडक्टर चंद्रमा प्रसाद, अशोक कुमार, संतोष कुमार, मोहन लाल सोनी, कृष्णचंद्र सोनी, नीलू देवी, विक्रम यादव, संजय यादव, विनोद गुप्ता, मुन्ना गुप्ता को चोट लगी थी। हादसे में चालक को गंभीर चोट लगी है। उसे जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार करने के बाद ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। उधर दुर्घटना के बाद ब्रिज के नीचे वनवे हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को हटवा कर आवागमन बहाल कराया। रोडवेज के इंचार्ज राजकुमार सिंह ने कहा कि बस की रफ्तार कम थी, वरना बड़ा हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed