फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Burnt the effigy of terrorism, planted slogans

फूंका आतंकवाद का पुतला, लगाए नारे

Tue, 28 Jun 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Tue, 28 Jun 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
Burnt the effigy of terrorism, planted slogans
राबर्ट्सगंज धर्मशाला चौक पर मंगलवार को आतंकबाद का पुतला फूंकते वैश्य समाज के कार्यकर्ता।
 जम्मू-कश्मीर में सीआरपीएफ दस्ते पर हुए हमले के विरोध में वैश्य समाज ने राबर्ट्सगंज के धर्मशाला चौक पर मंगलवार को आतंकवाद का पुतला फूंका। पाकिस्तानी विरोधी नारे लगाए। कहा कि भारत सरकार पाक अधिकृत कश्मीर को अपने कब्जे में लेने के लिए निर्णायक पहल करे, क्योंकि पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आने वाला है।
विज्ञापन



प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार सोनी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद का पुतला फूंका। यहां आयोजित सभा में कहा कि केंद्र सरकार देश की सीमा पर हो रही आतंकवादी घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए सीमा पर दीवार का निर्माण कराएं और आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दें। कहा कि अगर सीमा पर दीवार नहीं बना तो आए दिन आतंकी घटनाएं होती रहेंगी और देश के जवान शहीद होते रहेंगे। कहा कि केंद्र सरकार आगामी संसद सत्र में दीवार बनाने की घोषणा नहीं की तो संगठन कोर्ट के शरण में जाएगा। इस मौके पर विद्या शंकर गुप्ता, राजेश केशरी, अमरनाथ सोनी, शिव लोचन, अंजनी, बच्चा, अनिल केशरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed