फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Burning truck' kept running for several kilometers on the highway, the driver was unaware of the incident, peo

Sonebhadra Fire: हाईवे पर कई किमी तक दौड़ता रहा 'बर्निंग ट्रक', ड्राइवर घटना से अंजान, लोग चिल्लाए और...

Sat, 01 Jul 2023 01:31 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 01 Jul 2023 01:31 PM IST
सार

यूपी 64 टी 0151 वाराणसी से पशु आहार लेकर गढ़वा झारखंड को जा रहा था। सुबह करीब साढ़े दस बजे रजखड़ घाटी में ट्रक पहुंचने पर लोगों ने देखा कि ट्रक के डाला से तेज धुंआ निकल रहा है। शोर मचाते हुए लोगों ने चालक को आगाह किया, बावजूद चालक करीब पांच किलोमीटर दूर तक ट्रक लेकर कस्बे से सटे बीडर गांव तक पहुंच गया।

विज्ञापन
Burning truck' kept running for several kilometers on the highway, the driver was unaware of the incident, peo
हाईवे पर कई किमी तक दौड़ता रहा 'बर्निंग ट्रक' - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी से पशु आहार लेकर झारखंड के गढ़वा जा रहे ट्रक में शनिवार को आग लग गई। धू-धूकर जलता ट्रक हाइवे पर कई किमी दूर तक दौड़ता रहा। ग्रामीणों के शोर मचाने पर चालक की नजर पड़ी तो वह दुद्धी के बीडर गांव के पास ट्रक छोड़कर फरार हो गया। बीच सड़क पर जलते ट्रक को देख लोग सहम गए। मौके पर पहुंचे फायर बिग्रेड ने काफी मशक्कत से आग बुझाई, मगर तब तक ट्रक और उसमें लदा सामान जलकर नष्ट हो गया था। घटना ने दुद्धी-हाथीनाला मार्ग पर आवागमन भी काफी देर तक प्रभावित रहा। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Varanasi: एमपी/एमएलए कोर्ट में पेश हुए सपा विधायक अभय सिंह, सुनवाई के लिए अदालत ने दी ये तारीख
विज्ञापन

यूपी 64 टी 0151 वाराणसी से पशु आहार लेकर गढ़वा झारखंड को जा रहा था। सुबह करीब साढ़े दस बजे रजखड़ घाटी में ट्रक पहुंचने पर लोगों ने देखा कि ट्रक के डाला से तेज धुंआ निकल रहा है। शोर मचाते हुए लोगों ने चालक को आगाह किया, बावजूद चालक करीब पांच किलोमीटर दूर तक ट्रक लेकर कस्बे से सटे बीडर गांव तक पहुंच गया। तेज आग की लपटें देखकर चालक ट्रक को सड़क पर ही छोड़कर फरार हो गया। आस पास के ग्रामीणों व राहगीरों ने आग लगने की सूचना कोतवाली पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी। घटना की सूचना मिलते ही सीओ दुद्धी, प्रभारी निरीक्षक सुभाष रॉय, कस्बा चौकी इंचार्ज संजय सिंह, नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि देवेश मोहन एवं फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। घटना से रीवा-रांची नेशनल हाइवे 39 पर दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। दुद्धी-हाथीनाला के बीच आवागमन बाधित रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed