{"_id":"6319c75352df065f046ebc11","slug":"brutal-murder-of-grandfather-in-sonbhadra-in-front-of-innocent-nephew-reached-police-station","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मासूम के सामने दादा की नृशंस हत्या: भतीजे ने ही वारदात को दिया अंजाम, थाने पहुंच बोला- चाचा को मैंने ही मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम के सामने दादा की नृशंस हत्या: भतीजे ने ही वारदात को दिया अंजाम, थाने पहुंच बोला- चाचा को मैंने ही मारा
Thu, 08 Sep 2022 04:13 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 08 Sep 2022 04:13 PM IST
सार
सोनभद्र के दुबरा पहाड़ी स्थित शिव मंदिर के समीप गुरुवार को भतीजे ने जमीन विवाद में दूध विक्रेता की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
दुबरा पहाड़ी स्थित शिव मंदिर के पीछे घटी घटना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के सोनभद्र जिले में गुरुवार दोपहर मासूम के सामने दादा की नृशंस हत्या कर दी गई। भतीजे ने ही वारदात को अंजाम दिया और वहां से भागकर थाने पहुंच गया। पुलिस के सामने हत्या की बात स्वीकार करते हुए सरेंडर कर दिया। इस हत्याकंड से सभी हतप्रभ हैं। घटना का कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन
ओबरा थाना अंतर्गत पनारी ग्राम सभा के सलईबनवा निवासी घूमन यादव (65) ओपरा परियोजना में सहायक के पद कार्यरत रहे। वहां से सेवानिवृत्त होने के बाद दूध बेचते थे। गुरुवार को वह रोज की तरह सुबह बाइक पर दूध लेकर घर से निकले थे। दूध बिक्री के बाद पोते बॉबी (5) को स्कूल से साथ लेकर घर लौटने लगे।
विज्ञापन
रास्ते में भलुआ टोला से आगे दुबरा पहाड़ी स्थित शिव मंदिर के पीछे अचानक भतीजा पंकज यादव कुल्हाड़ी लेकर सामने आया और घूमन यादव पर ताबड़तोड़ वार करने लगा। सिर, गर्दन और हाथ पर कई प्रहार से लहूलुहान घूमन यादव की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी भतीजा मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
दुबरा पहाड़ी स्थित शिव मंदिर के पीछे की घटना
- फोटो : अमर उजाला
रास्ते से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना दी तो परिजन मौके पर पहुंचे। उधर, हत्यारोपी भतीजा पंकज चोपन थाने में पहुंचा और हत्या की बात स्वीकार की। एएसपी कालू सिंह, सीओ पिपरी प्रदीप सिंह चंदेल, ओबरा एसओ मिथिलेश मिश्र, चोपन एसओ लक्ष्मण पर्वत सहित अन्य पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। छानबीन के बाद शव को कब्जे में ले लिया।