फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Brother-in-law took sister-in-law's life, attacked her head and shoulder several times with a sword

Sonebhadra News: देवर ने ली भाभी की जान, तलवार से सिर और कंधे पर किए कई वार

Fri, 26 Apr 2024 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law took sister-in-law's life, attacked her head and shoulder several times with a sword
स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत झीलों के टोला परबतवा में बृहस्पतिवार को दिलदहलाने वाली घटना हुई। देवर ने अपनी सगी भाभी पर तलवार से कई वार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद आरोपी देवर को पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से पकड़ लिया। आरोपी मनोरोगी बताया जा रहा है। पिछले तीन दिनों से बहकी-बहकी बातें कर रहा था। हत्या के पहले भी उसने तलवार लेकर कई लोगों को दौड़ा लिया था। बाद में पीआरवी टीम पर भी हमले की कोशिश की। पुलिस उसे गिरफ्तार कर कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

झीलो ग्राम पंचायत के टोला परबतवा निवासी रामबदन सिंह का छोटा पुत्र भवन सिंह गोंड बाहर रहकर फीटर का काम करता था। जनवरी माह में घर आया था। बताते हैं कि तीन दिन पहले अचानक उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ गई। वह बहकी-बहकी बातें करने लगा था। बृहस्पतिवार की सुबह घर के पूजा स्थल पर रखी तलवार को उठा लिया और उसे हवा में लहराने लगा। उसकी हरकतें देख परिवार के सदस्य व अन्य लोग भागने लगे तो वह उनके पीछे दौड़ा। इसी बीच उसकी भाभी दशमतिया देवी (36) सामने आई। उसने देवर को रोकने की कोशिश की तो भवन ने तलवार से उस पर हमला कर दिया। सिर, कंधे व पेट के पास कई प्रहार किए। दशमतिया मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने घटना की सूचना 112 नंबर पर दी। मौके पर पहुंची पीआरवी ने युवक को पकड़ने की कोशिश की तो वह तलवार लेकर उनके पीछे पड़ गया। किसी तरह खुद को बचाते हुए पीआरवी टीम ने थाने पर सूचना दी। पर्याप्त फोर्स पहुंचने और ग्रामीणों के सहयोग से आरोपी युवक को पकड़ा जा सका। उधर, आनन-फानन में दशमतिया को धनवंतरि चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुद्धी सीओ प्रदीप सिंह चंदेल, थाना प्रभारी, फील्ड यूनिट के इंस्पेक्टर अजय यादव ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। सीओ ने बताया कि आरोपी युवक मनोरोगी है। उसे गिरफ्तार करते हुए तलवार बरामद कर लिया गया है। संबंधित धारा में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
तीन साल पहले सड़क हादसे में हुई थी पति की मौत
दशमतिया देवी के पति धनराज गोंड की तीन साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। महिला को तीन बच्चे सोनू (8), मोनू (6), छोटी (4) हैं। पति की मौत के बाद दशमतिया ही खेती व मजदूरी कर उनका पालन-पोषण कर रही थी। उसकी मौत के बाद बच्चों का सहारा छिन गया है। देवर भवन सिंह की अभी शादी नहीं हुई थी। घटना के वक्त ससुर रामबदन भी किसी रिश्तेदारी में गए थे। महिला की मौत के बाद परिवार सकते में है। रो-रोकर घरवालों का बुरा हाल है।

----
मुझ पर शंकर जी सवार हैं, मैं तांडव करुंगा...
भाभी की हत्या करने वाला देवर भवन सिंह कुछ दिनों पहले तक ठीक था। ग्रामीणों के मुताबिक वह सामान्य लोगों की तरह ही व्यवहार करता था। गत मंगलवार को अचानक न जाने उसे क्या हो गया। वह बहकी-बहकी बातें करने लगा। कभी खुद पर भगवान शंकर के सवार होने को कहता तो कभी जंगल में कुछ पत्थर रखकर उसकी पूजा कर वहां देवता आने की बात ग्रामीणों से कहता था। वह खुद को शक्तिशाली और भगवान का रूप बताने लगा था। कई बार तो यह भी कहता था कि मुझ पर शंकर जी सवार हैं, अब मैं तांडव करुंगा। पुलिस टीम ने जब उसे पकड़ा तब भी कि खुद को भगवान बताता रहा। कहा कि उनसे बड़ा धरती पर कोई नहीं। किसी तरह पुलिस ने उसे काबू में किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed