{"_id":"6673c272811c8966b407c037","slug":"brother-in-law-killed-sister-in-law-in-panchayat-at-sonbhadra-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Crime : सोनभद्र में देवर ने की भाभी की हत्या, पंचायत के दौरान कुल्हाड़ी से हमला कर उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Crime : सोनभद्र में देवर ने की भाभी की हत्या, पंचायत के दौरान कुल्हाड़ी से हमला कर उतारा मौत के घाट
Thu, 20 Jun 2024 11:17 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 20 Jun 2024 11:17 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में एक खौफनाक मामला सामने आया है। गुरुवार को भरी पंचायत में एक देवर ने अपनी भाभी पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी जान ले ली। आरोपी वारदात के बाद मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटे लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनभद्र जिले के चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत कनछ के पकरी टोले में गुरुवार को देवर ने भाभी की हत्या कर दी। गांव में पंचायत के दौरान ही उसने कुल्हाड़ी से भाभी पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। घटना से मौके पर मौजूद लोग स्तब्ध रह गए। वहीं सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। उधर, आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
यह है मामला
कनछ गांव निवासी सत्येंद्र यादव की पत्नी सोनी देवी (32) का परिवार में किसी बात को लेकर विवाद था। इसी की पंचायत के लिए गांव में लोग जुटे थे। आरोप है कि पंचायत के दौरान ही देवर मनोज यादव ने कुल्हाड़ी से सोनी पर हमला कर दिया। सिर पर गंभीर प्रहार से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। आरोपी मौके से फरार हो गया। चोपन पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल व अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन