फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Brother-in-law and sister-in-law arrested for murdering

Sonebhadra News: भाभी का हत्यारोपी देवर-देवरानी गिरफ्तार

Fri, 01 Dec 2023 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law and sister-in-law arrested for murdering
चोपन। सेम तोड़ने के विवाद को लेकर कुल्हाड़ी से वार कर भाभी की हत्या के आरोपी देवर व उसकी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद हुई है।
विज्ञापन

सलखन गांव के बैरहवा टोला में मंगलवार की शाम संगीता धरकार की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस को तहरीर देकर पति रामसुदन ने अपने छोटे भाई चीनीलाल और उसकी पत्नी रेशमी पर मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि सेम तोड़ने को लेकर विवाद के बाद आरोपियों ने संगीता पर कुल्हाड़ी से कई वार कर दिया। बचाव में आए पुत्र उत्तम को भी जख्मी किया।
विज्ञापन

पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। मुखबिर की सूचना पर दोनाें को मारकुंडी के करगरा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। चोपन एसओ विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार करते हुए कुल्हाड़ी बरामद कर ली गई है। पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्यारोपी ओझा गिरफ्तार
चोपन। जुगैल थाना क्षेत्र के कुरछा गांव में जादू-टोना के शक में 20 अक्टूबर की शाम घर में घुसकर वृद्ध सुखलाल केवट की हत्या के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी ओझा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में दो ओझाओं को साजिश रचने का आरोपी बनाया था। इसमें ससुर, बहू और एक ओझा को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। आरोपी दूसरे ओझा सेमिया निवासी रामसूरत प्रजापति को बड़गांवा अस्पताल के पास से गिरफ्तार किया गया। जुगैल एसओ कुमुद शेखर सिंह ने बताया कि रामसूरत का नाम विवेचना में सामने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed