फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bring 2 kg of plastic and take sanitary pads

Sonebhadra News: दो किलो प्लास्टिक लाओ, सेनेटरी पैड ले जाओ

Wed, 09 Apr 2025 12:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Bring 2 kg of plastic and take sanitary pads
रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक की ऊंचडीह ग्राम पंचायत ने स्वच्छता और महिला सशक्तिकरण को एक साथ जोड़ते हुए मेरा प्लास्टिक, मेरी जिम्मेदारी अभियान को नया आयाम दिया है। यहां महिलाओं और किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए नई पहल की गई है। इसके तहत 2 किलो प्लास्टिक लाने पर महिलाओं-किशोरियों को सेनेटरी पैड मुफ्त में दिया जाएगा।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान अर्चना त्रिपाठी के नेतृत्व में शुरू हुई इस पहल के तहत गांव की महिलाओं को अपने घरों में प्लास्टिक एकत्र करने के लिए बोरी रखने को कहा गया है। इसमें नमकीन, गुटखा, बिस्कुट, तेल और पानी की बोतलों जैसे उपयोग किए गए प्लास्टिक को इकट्ठा कर 2 किलो होने पर पंचायत भवन या आरआरसी केंद्र पर जमा करना होगा।
विज्ञापन

बदले में महिलाओं को सेनेटरी पैड का पैकेट बतौर इनाम दिया जाएगा। ग्राम प्रधान अर्चना त्रिपाठी ने कहा, कि प्लास्टिक हटेगा तो गांव स्वच्छ होगा और अगर महिलाएं स्वच्छ रहेंगी तो समाज स्वस्थ रहेगा। यह सिर्फ सफाई नहीं, बल्कि महिला सम्मान और स्वास्थ्य की दिशा में एक ठोस कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्लास्टिक कचरे से भूगर्भीय जलस्तर, पशु-पक्षियों और पर्यावरण को भारी नुकसान हो रहा है। ऐसे में प्लास्टिक के उचित प्रबंधन के साथ महिलाओं को सेनेटरी पैड देकर उनके स्वास्थ्य और आत्मसम्मान का भी ख्याल रखा जा रहा है।

इस अभियान में गांव की आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी, पंचायत सहायक, शिक्षक और अन्य जागरूक महिलाओं का सहयोग लिया जा जा रहा है। अभियान की शुरुआत के मौके पर अनीता देवी, नीतू सिंह पटेल, सुशीला देवी, सीता देवी, सरिता देवी, रुक्मणी, शांति, आराधना, मुमताज बानो, अर्चना दुबे, पूजा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed