{"_id":"60f999948ebc3e79b8795fc7","slug":"brick-stones-went-on-for-children-s-dispute-sonbhadra-news-vns601874569","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के विवाद को लेकर चले ईंट-पत्थर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों के विवाद को लेकर चले ईंट-पत्थर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के कम्हारी गांव में बृहस्पतिवार को बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों तरफ से ईंट-पत्थर चलने से कुछ देर के लिए घोरावल-खलियारी मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस पहुंची तो विवाद करने वाले भागने लगे। पुलिस कर्मियों ने सगे भाईयों समेत छह को गिरफ्तार कर लिया। सभी का शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
सुबह पूर्वांह करीब 11 बजे कम्हारी गांव में घोरावल-खलियारी मार्ग के किनारे झुग्गी-झोपड़ी डालकर रह रहे कुछ लोग बच्चों के विवाद को लेकर आपक्ष भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों तरफ से ईंट-पत्थर चलने लगा। इससे अफरा-तफरी का माहौल हो गया। मनबढ़ हाथों में ईंट-पत्थर लेकर सड़क पर उतर आए, इस नाते कुछ देर के लिए आवागमन ठप हो गया। मारपीट में दोनों तरफ से तीन लोग चुटहिल हो गए। उधर घटना की जानकारी मिलते ही भारी फोर्स के साथ हल्का दारोगा शंभूनाथ यादव घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस को देखते ही विवाद करने वाले भागने लगे, लेकिन पुलिस कर्मियों ने छह लोगो को धर दबोचा। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ तब जाकर सड़क से लोगों ने आना-जाना शुरू किया। दारोगा ने बताया कि मारपीट के आरोप में प्रथम पक्ष से पकड़े गए जवाहिर, राधेश्याम, खेलावन और दूसरे पक्ष के सिंटू, पिंटू और श्रवण का जिला अस्पताल में मेडिकल मुआयना कराते हुए शांतिभंग में चालान कर दिया गया। कहा कि मारपीट में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।