फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Breaker burn due to overload, consumer suffering due to power cut

ओवरलोड से ब्रेकर जल, कटौती से उपभोक्ता बेहाल

Fri, 10 Jun 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Breaker burn due to overload, consumer suffering due to power cut
एनटीपीसी रिहंद की ओर से विस्थापित परिवारों को दी जा रही बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई है। ओवरलोड के कारण बृहस्पतिवार की शाम ट्रांसफार्मर का ब्रेकर जल गया। इसके बाद इलाके की आपूर्ति ठप हो गई। भीषण गर्मी में लोगों को पानी के लिए भी भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बीजपुर बाजार और पुनर्वास क्षेत्र में एनटीपीसी से अनुबंध के आधार पर बिजली आपूर्ति होती है। वर्तमान समय में ठेकेदार ने सैकड़ों अवैध कनेक्शन, आटा चक्की, बर्फ फैक्ट्री, मोबाइल टॉवर, लेथ मशीन, बेल्डिंग मशीन आदि के लिए बांट दिए हैं। इसके चलते कई दिनों से ओवरलोड की समस्या बनी थी। घरों में लो वोल्टेज पर बिजली पहुंच रही थी। बृहस्पतिवार की शाम अचानक लोड बढ़ने से ट्रांसफार्मर का आयल सर्किट ब्रेकर जल गया। इसके बाद से ही क्षेत्र की बिजली व्यवस्था ठप है। करीब 20 घंटे से आपूर्ति ठप होने के कारण लोग बेहाल हो गए हैं। बच्चे-महिलाएं गर्मी में छटपटा रहे हैं। पानी की किल्लत ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी है। इस बाबत एनटीपीसी अनुरक्षण विभाग के प्रबंधक अवधनाथ ने बताया कि ठेकेदार की लापरवाही से ब्रेकर जला है। अभी ब्रेकर की व्यवस्था नहीं हुई है प्रयास किया जा रहा है। लाइट कब तक बहाल होगी इस विषय में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed