{"_id":"6a91e3e9bcbd24dca10aee9d","slug":"brahmakumari-sisters-tied-the-thread-of-affection-on-raksha-bandhan-sonbhadra-news-c-194-1-svns1039-152153-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी बहनों ने बांधी स्नेह की डोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी बहनों ने बांधी स्नेह की डोर
विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में डॉ.संजय सिंह को रक्षा बंधन पर राख
रॉबर्ट्सगंज के विकास नगर स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवाकेंद्र में रक्षाबंधन पर विशेष स्नेह मिलन एवं रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। ब्रह्माकुमारी बहनों ने भाई-बहनों को प्रेम, पवित्रता, सकारात्मक सोच और श्रेष्ठ जीवन का संदेश देते हुए राखी बांधी।
ब्रह्माकुमारी सुमन दीदी ने परमात्म स्मृति और राजयोग के माध्यम से जीवन में शांति, खुशी और आत्मिक शक्ति बढ़ाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते तक सीमित नहीं है, बल्कि क्रोध, अहंकार, लोभ, मोह, नशे और नकारात्मक विचारों से स्वयं की रक्षा करने का संकल्प भी है।
ब्रह्माकुमारी सीता दीदी ने कहा कि सकारात्मक विचार ही सकारात्मक जीवन की नींव हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी को भोग-प्रसाद वितरित किया गया।
साथ ही सकारात्मक विचारों और श्रेष्ठ संकल्प से जुड़े पॉजिटिव कार्ड भी दिए गए। कार्यक्रम को सफल बनाने में बीके हरिंद्र भाई, बीके प्रतिभा, बीके सरोज, बीके दीपशिखा और बीके कविता का सक्रिय योगदान रहा।