{"_id":"688e5e959fd676ab92065809","slug":"brahma-kumari-sisters-will-tie-raksha-sutra-on-peoples-wrists-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-132124-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: ब्रह्माकुमारी बहनें लोगों की कलाई पर बांधेंगी रक्षासूत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: ब्रह्माकुमारी बहनें लोगों की कलाई पर बांधेंगी रक्षासूत्र
जिला संयुक्त चिकित्सालय में स्वास्थ्य कर्मियों को राखी बाधतीं बह्माकुमारी बहनें।
- फोटो : स्रोत : स्वयं
Link Copied
सोनभद्र। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से जिले में नौ दिनों तक रक्षा बंधन का उत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान प्रमुख संचालिका सुमन के नेतृत्व में ब्रह्माकुमारी बहनें जिले भर में नौ दिनों तक लोगों की कलाई में रक्षासूत्र बांधेंगी। उपहार के बदले में सिर्फ बुराई छोड़ने का संकल्प कराएंगी।
विज्ञापन
ब्रह्माकुमारी सुमन ने बताया कि जिले भर में रक्षाबंधन प्रोग्राम 10 अगस्त तक चलेगा। इसकी शुरूआत शनिवार को जिला अस्पताल में मरीजों और वृद्धा आश्रम में रक्षा सूत्र बांधकर किया गया। 3 अगस्त रविवार को ओबरा में मुरली क्लास के बाद रक्षाबंधन का प्रोग्राम होगा। इसी प्रकार से 4 अगस्त सोमवार को सांई नर्सिंग कालेज दोपहर बाद 2 बजे से 4 बजे तक रक्षाबंधन प्रोग्राम चलेगा। उन्होंने बताया कि 5 अगस्त मंगलवार को पत्रकार भाई एवं बहनों के लिए रक्षाबंधन का प्रोग्राम रॉबर्ट्सगंज सेवाकेंद्र पर शाम 4 बजे से 8 बजे तक चलेगा। 6 अगस्त बुधवार को सुबह प्रशासनिक अधिकारियों को व गुरमा जेल में दोपहर दो बजे से 4 बजे तक रक्षाबंधन प्रोग्राम चलेगा। 7 अगस्त बृहस्पतिवार को प्रशासनिक अधिकारियों के लिए रक्षाबंधन प्रोग्राम होगा। 8 अगस्त शुक्रवार को घोरावल में रक्षाबंधन का प्रोग्राम होगा। 9 अगस्त शनिवार को रक्षाबंधन पर्व पर रॉबर्ट्सगंज सेवा केंद्र पर रक्षाबंधन प्रोग्राम चलेगा। 10 अगस्त रविवार को करमा थाने पर रक्षाबंधन प्रोग्राम चलेगा। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को रक्षाबंधन प्रोग्राम में शामिल होकर कलाई में रक्षासूत्र बंधवाने का आग्रह किया है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।