फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Both production units at Anpara D

अनपरा डी की दोनों इकाइयां उत्पादन पर

Sun, 24 Apr 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Sun, 24 Apr 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
Both production units at Anpara D
सांकेत‌िक फोटो - फोटो : LOGO
सोनभद्र अनपरा डी की पांच-पांच सौ मेगावाट वाली दोनों इकाइयां शनिवार की भोर में सफलतापूर्वक उत्पादन पर ले ली गईं। शाम पांच बजते-बजते इनका उत्पादन 530 मेगावाट के करीब पहुंच गया। ऊर्जा संकट से जूझ रहे सूबे को इससे बड़ी राहत मिली। धीरे-धीरे लोड बढ़ाया जाएगा। दो-तीन दिन में दोनों इकाइयों से पूर्ण क्षमता से उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन

इकाइयों को शीतलन के लिए पानी आपूर्ति करने वाली केबल गैलरी गत गुरुवार को भेल के स्टोर यार्ड में लगी आग के चपेट में आ गई थी।

इसके कारण दोनों इकाइयों को बंद कर दिया गया था। शुक्रवार को केबल गैलरी दुरुस्त करने के बाद देर शाम पौने सात बजे के करीब पहली-दूसरी दोनों इकाइयों को लाइटअप कर उत्पादन पर लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। सीजीएम इं. त्रिभुवन तिवारी, जीएम इं. एके सिंह, भेल के अनपरा डी निर्माण प्रबंधक इं. आरके श्रीवास्तव की अगुवाई में अभियंताओं की टीम ने पूरी रात मेहनत करके शनिवार की भोर होते-होते दोनों इकाइयों को उत्पादन पर ले लिया।
विज्ञापन


साढ़े छह बजते-बजते दोनों इकाइयों का उत्पादन 390 मेगावाट के करीब पहुंच गया। एमडी सहित अन्य उच्चाधिकारियों को स्थिति से अवगत कराने के बाद सुबह दस बजे से लोड बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। शाम पांच बजते-बजते उत्पादन 530 मेगावाट पहुंच गया। रात में उत्पादन छह सौ मेगावाट के पार ले जाने को लेकर कवायद जारी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सीजीएम इं. त्रिभुवन तिवारी ने भी दोनों इकाइयों को उत्पादन पर आने की पुष्टि की।

कहा कि पहली इकाई से 280 और दूसरी इकाई से 250 मेगावाट बिजली पैदा हो रही है। इकाइयों को पूर्ण क्षमता से उत्पादन पर आने तक धीरे-धीरे लोड बढ़ाने की प्रक्रिया जारी रहेगी। समाचार दिए जाने तक अनपरा परियोजना में 1370, अनपरा डी में 530, पनकी में 80, पारीक्षा में 1114, हरदुआगंज में 591 मेगावाट कुल 4010 मेगावाट बिजली पैदा हो रही थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed