फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Board XI won the opening match in Sonanchal Cup

सोनांचल कप में बोर्ड एकादश ने जीता उद्घाटन मैच

Thu, 02 Jun 2022 07:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 07:21 PM IST
विज्ञापन
Board XI won the opening match in Sonanchal Cup
आंबेडकर स्टेडियम में बुधवार को मिनी सोनांचल कप अखिल भारतीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। मुख्य अतिथि अधीक्षण अभियंता एके राय और प्रतियोगिता के अध्यक्ष रमेश सिंह ने शुभारंभ किया। उद्घाटन मैच बोर्ड एकादश की टीम ने जीत लिया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर व्यवसायी इलेवन की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 52 रन बनाए। सर्वाधिक सुमित ने 25 रन बनाए। बोर्ड एकादश की ओर से बशर ने दो विकेट लिए। जवाब में उतरी बोर्ड एकादश की टीम ने ने 5.1 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 55 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। रितेश ने सर्वाधिक 23 रन व रमेश कुमार ने 18 रनों का योगदान दिया। व्यवसायी इलेवन की ओर से शिवम व रिंकू ने एक-एक विकेट हासिल किये। अंपायर अरविंद यादव व फैसल खान रहे। स्कोरर हिमांशु कुशवाहा व कमेंटेटर राजू यादव रहे। इस मौके पर इंजीनियर अंकुर सिंह, प्रवीण सिंह, संजय कनौजिया, सतीश भाटिया, एबी सिंह, शमसाद आलम, आनंद पटेल दयालु, अंजनी पटेल, सतेंद्र सिंह, दिनेश सिंह, अजीज खान, मुकेश तिवारी, कलीम खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed