फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bloody revenge in minor dispute driver killed neighbor by trampled by bus accused wife also died

मामूली विवाद में खूनी बदला: बस से रौंदकर चालक ने ली पड़ोसी की जान, चपेट में आने से आरोपी की पत्नी की भी मौत

Fri, 21 Oct 2022 08:09 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 21 Oct 2022 08:09 PM IST
सार

सोनभद्र के पिपरी नगर में शुक्रवार को मामूली विवाद में स्कूल बस चालक ने पड़ोसी को बस से कुचलकर मार डाला। वहीं बस के धक्के से पिलर गिरने से चालक की पत्नी की भी मौत हो गई।

विज्ञापन
Bloody revenge in minor dispute driver killed neighbor by trampled by bus accused wife also died
बस की टक्कर से टूटकर गिरा पिलर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र के पिपरी नगर में शुक्रवार को मामूली विवाद में स्कूल बस चालक ने पड़ोसी को बस से कुचलकर मार डाला। वहीं बस के धक्के से पिलर गिरने से चालक की पत्नी की भी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है और बस भी कब्जे में ले ली है।

विज्ञापन


पिपरी निवासी फैयाज हुसैन (51) ठेकेदार थे। उसके पास एक जेसीबी है। फैयाज का पड़ोसी सिकंदर एक स्कूल की बस चलाता है। वह रात में घर के पास ही बस खड़ी करता था। बस और जेसीबी खड़ी करने को लेकर फैयाज और सिकंदर के बीच अक्सर विवाद होता था। कई बार मामला थाने भी पहुंचा।
विज्ञापन


रात में हुए विवाद ने सुबह लिया खूनी रूप
गुरुवार रात भी इसी विवाद में फैयाज और सिकंदर के बीच कहासुनी हुई। फैयाज के परिजनों के मुताबिक सिकंदर ने बस चढ़ाने की धमकी दी थी। इसकी शिकायत लेकर फैयाज कुछ लोगों के साथ पिपरी थाने भी गया था। वहां से जब पुलिस आई तो सिकंदर मौके से कहीं चला गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bloody revenge in minor dispute driver killed neighbor by trampled by bus accused wife also died
इसी बस से मारी गई थी टक्कर - फोटो : अमर उजाला

पुलिस शुक्रवार की सुबह उसे पकड़ने की बात कह थाने लौट गई। आरोप है कि शुक्रवार सुबह जब सिकंदर बस लेकर निकला तो उसने फैयाज पर बस चढ़ा दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान बस के धक्के से पिलर गिरने से बस चालक सिकंदर की पत्नी रोशनी भी घायल हो गई।

पत्नी को बस पर लादकर सिकंदर तत्काल हिंडाल्को अस्पताल ले गया। गंभीर रूप से घायल फैयाज को लेकर उसके परिजन भी अस्पताल पहुंचे जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया।

पिपरी सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि आपसी विवाद के बाद घटना हुई है। मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पढ़ें: छत्तीसगढ़ में हत्या कर आभूषण लूटने वाले चार बदमाश बनारस से गिरफ्तार, सिटी कमांड सेंटर से किया गया ट्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed