{"_id":"68826d7aad7283a597054c02","slug":"blood-donation-camp-tomorrow-on-kargil-vijay-diwas-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-131720-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: कारगिल विजय दिवस पर रक्तदान शिविर कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: कारगिल विजय दिवस पर रक्तदान शिविर कल
विज्ञापन
दुद्धी। कारगिल में अपने अद्भुत साहस और वीरता का प्रदर्शन करते हुए प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों को नमन करने के लिए 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाया जाएगा। इस दिन को यादगार बनाने और देश के लिए कुछ करने का आपको लिए एक मौका है।
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से इस दिन आयोजित रक्तदान शिविर में हिस्सा लीजिए। शिविर का आयोजन दुद्धी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है। विभिन्न संस्थाओं की ओर से भी आयोजन में सहयोग किया जाएगा।
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से हर साल कारगिल विजय दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। दुद्धी सीएचसी के अधीक्षक डॉ. शाह आलम ने बताया कि एक यूनिट रक्त से चार लोगों की जान बचाई जा सकती है। कोई भी 60 वर्ष की उम्र तक का स्वस्थ व्यक्ति स्वेच्छा से रक्तदान कर सकता है। अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान कर लोगों की जान बचाने की मदद करने की अपील की गई है।