फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Block level rural sports competition from 11th August

खंड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता 11 से

Wed, 10 Aug 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Block level rural sports competition from 11th August
युवा कल्याण व प्रादेशिक विकास दल विभाग की तरफ से खंड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता 11 अगस्त से आरंभ होगी। प्रतियोगिता में ग्रामीण क्षेत्र के युवा प्रतिभाग कर सकते हैं।
विज्ञापन

जिला युवा कल्याण अधिकारी शशिभूषण शर्मा ने बताया कि 11 अगस्त को करमा ब्लॉक के जनसेवा इंटर कॉलेज इमलीपुर फुलवारी में खंड स्तरीय प्रतियोगिता होगी। 13 अगस्त को घोरावल के धनावल गांव में, 15 अगस्त को राबर्ट्सगंज के तियरा स्थित विशिष्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम में, 18 अगस्त को नगवां के छत्रपति शाहूजी महाराज इंटर कॉलेज कम्हरिया में खेल प्रतियोगिताएं होंगी। इसी तरह 20 अगस्त को चतरा के कंपोजिट विद्यालय बिरधी में और चोपन के आंबेडकर स्टेडियम ओबरा में 22 अगस्त को खंड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता कराई जाएगी। खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़, वॉलीबाल, कबड्डी, लंबी कूद, शॉटपुट आदि की स्पर्धा होगी। इसमें किसी भी आयु के प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। इच्छुक प्रतिभागी निर्धारित तिथि और स्थान पर सुबह नौ बजे तक अपनी इंट्री करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed