फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   blasting only after Compensation

मुआवजे के बाद ही हो ब्लास्टिंग

Mon, 28 Nov 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र Updated Mon, 28 Nov 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
blasting only after Compensation
मीटिंग में विधायक रुबी
कनहर सिंचाई परियोजना की सोमवार को तहसील सभागार में प्रशासन, सिंचाई विभाग और विस्थापितों की बैठक हुई। इसमें विधायक रूबी प्रसाद ने कहा कि प्रशासन विस्थापित परिवार को मुआवजे की पूरी राशि दे। उन्हें पुनर्वास कालोनी में बसाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने लोहिया आवास पर मुहर लगा दी है, जो जल्द ही विस्थापितों को मिलेंगे। साथ ही विस्थापितों को मुआवजा राशि देकर ही ब्लास्टिंग करने की बात कही। पुनर्वास कॉलोनी में प्राथमिक विद्यालय, स्वास्थ्य केंद्र, बिजली, पानी की व्यवस्था सिंचाई विभाग करने को कहा।
विज्ञापन



इस अवसर पर एसडीएम भानु प्रताप सिंह ने कहा कि जिन्हें मुआवजा राशि मिली है वो पुनर्वास कॉलोनी में रहें। पानी से घिरे लोगों का सर्वे दो महीने के अंदर हो जाएगा। प्रपत्र 11 की भी सूची एक सप्ताह में प्रकाशित हो जाएगी, साथ ही विस्थापन सूची में छूटे लोग भी अपना आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन



अधिशासी अभियंता विजय कुमार ने कहा कि विस्थापितों के सहयोग से ही निर्माण कार्य हो रहा है। शासन कनहर परियोजना के विस्थापितों को तीन पीढ़ी तक मुआवजा दे रही है। कहा 1810 में से अब तक 1669 को दो लाख हजार व करीब 680 को सात लाख 11 हजार की राशि मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



क्रय-विक्रय अध्यक्ष जुबेर आलम, विस्थापित नेता सलाहुद्दीन, फनेश्वर जायसवाल, पंकज भारती, इदरीश ने कहा कि  विस्थापितों की मुआवजा  धनराशि देने के बाद, सूची प्रकाशन के बाद ही डूब क्षेत्र में ब्लास्टिंग हो। इस मौके पर कैलाश यादव, सीओ मनमोहन पांडेय, एक्सईएन कनहर हेमंत वर्मा, रमेश भारती, हशनैन बहादुर अली, सुधीर शर्मा आदि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed