फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   BJP Workers rages over damage CM Yogi picture at pipri selfie point in sonbhadra

Sonbhadra: सेल्फी प्वाइंट पर लगी CM Yogi  की तस्वीर क्षतिग्रस्त करने पर भड़के भाजपाई, कार्रवाई की मांग

Mon, 31 Oct 2022 04:17 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 31 Oct 2022 04:17 PM IST
सार

रिहंद बांध के समीप बने स्प्रिंग पुल पर बने सेल्फी प्वाइंट के साथ लगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर रविवार शाम अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दी। इसे लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा आक्रोश है। 

विज्ञापन
BJP Workers rages over damage CM Yogi picture at pipri selfie point in sonbhadra
सेल्फी प्वाइंट पर लगी सीएम योगी की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र में रिहंद बांध के समीप बने स्प्रिंग पुल पर बने सेल्फी प्वाइंट के साथ लगी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर रविवार शाम अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दी। इसकी जानकारी होते ही भाजपा कार्यकर्ता उग्र हो गए। मौके पर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने अराजक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस अफसरों से उनकी तीखी नोकझोंक भी हुई। सीओ ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। 

विज्ञापन


नगर पंचायत पिपरी में चौराहों-तिराहों के सुंदरीकरण के दौरान रिहंद बांध के समीप स्थित स्प्रिंग पुल पर सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है। इसके साथ मुख्यमंत्री की तस्वीर भी लगी है। रविवार शाम अराजक तत्वों ने सीएम योगी की तस्वीर को क्षतिग्रस्त करते हुए चेहरा हटा दिया।

विज्ञापन

पुल पर ही धरने पर बैठ गए बीजेपी कार्यकर्ता

रास्ते से गुजर रहे एक युवक की नजर इस पर पड़ी तो उसने फोटो खींचकर कुछ लोगों को व्हाट्सएप किया। इसकी जानकारी होते ही भाजपाई उग्र हो गए। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। अराजक तत्वों पर कार्रवाई की मांग करने लगे। कार्यकर्ता पुल पर ही धरने पर बैठ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चांद प्रकाश जैन ने पिपरी थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह से बात की। कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे पिपरी सीओ प्रदीप सिंह चंदेल को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर खरी-खोटी सुनाई। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि प्रदेश के मुख्यमंत्री की फोटो के साथ ऐसी बेहूदा हरकत करने वालों को तत्काल गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

बावजूद स्थानीय प्रशासन जानकारी होने के बाद भी घंटों तक मौन साधे रहा। सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने आक्रोशित कार्यकर्ताओं को शांत करते हुए कहा कि इस मामले में दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा। वह धैर्य रखें। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। इसके बाद आक्रोशित कार्यकर्ता शांत हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed