फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   BJP woman leader filed a case against her husband

Sonebhadra News: भाजपा की महिला नेता ने पति पर दर्ज कराया केस

Thu, 07 Nov 2024 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
BJP woman leader filed a case against her husband
रेणुकूट। पिपरी निवासी भाजपा की एक महिला नेता ने परिजनों पर दहेज के लिए उत्पीड़न करने और घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

पिपरी निवासी इशिका पांडेय की शादी वर्ष 2013 में गाजियाबाद में हुई थी। कोर्ट को दिए गए प्रार्थना पत्र में उन्होंने बताया कि शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले दहेज में गहने और गाड़ी की मांग को लेकर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। इस बीच इशिका ने राजनीति में कदम रखा और वर्ष 2018 में भाजपा महिला मोर्चा की गाजियाबाद की जिला उपाध्यक्ष बन गईं। इसके बाद ससुराल वाले राजनीति छोड़ने का दबाव डालते हुए प्रताड़ित करने लगे। लॉकडाउन के दौरान उसे मारपीट और गाली-गलौज का सामना करना पड़ा। इस बीच इशिका कई बार मायके गईं और हर बार ससुराल वालों के मान-मनौव्वल के बाद लौटती रहीं, लेकिन हालात में कोई सुधार नहीं हुआ। आरोप है कि उनके पति ने राजनीति में उनके नाम का उपयोग कर कई व्यक्तियों से लाखों रुपये भी हड़प लिए हैं। इशिका ने इस मामले में अप्रैल में गाजियाबाद के थाना लोनी और फिर जून में एसपी सोनभद्र को शिकायत पत्र सौंपा। कोई कार्रवाई न होने पर कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पिपरी पुलिस ने पति अमित पांडेय सहित चार पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed