फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   BJP will get a befitting reply in civic polls: Ajay Rai

निकाय चुनाव में भाजपा को मिलेगा मुहंतोड़ जवाब: अजय राय

Fri, 28 Oct 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
BJP will get a befitting reply in civic polls: Ajay Rai
राबर्ट्सगंज स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में कांग्रेस कमेटी की बैठक को संबोधित करते पूर्व मंत? - फोटो : SONBHADRA
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रयागराज जोन के प्रांतीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री अजय राय का शुक्रवार को जिले में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। हिंदुआरी मोड़ से वह मेन मार्केट स्थित शीतला मंदिर पहुंचे। यहां दर्शन-पूजन के बाद पैदल चलकर वरिष्ठ साहित्यकार व पूर्व चेयरमैन अजय शेखर से भेंटकर उनका हाल जाना।
विज्ञापन

वहां से वह स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नगर पालिका, नगर पंचायत के चुनाव को कार्यकर्ता चुनौती के रूप में लेकर कार्य करें। कार्यकर्ता हर घर, गली व मोहल्ले में जाकर लोगों से संवाद स्थापित करें। पार्टी की नीतियां बताएं और मौजूदा सरकार की विफलताओं की भी जानकारी दें। महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ आवाज उठाने में पीछे न रहें।
विज्ञापन

अपने वार्ड सदस्य, नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी, सभासद प्रत्याशी को तन मन धन से लगकर चुनाव जिताने का आह्वान किया। कहा कि जिले के जुझारू कार्यकर्ता कांग्रेस को मजबूती देंगे, जिससे जनता के आशीर्वाद से भाजपा को चुनाव में मुंहतोड़ जवाब मिलेगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने कहा कि कार्यकर्ता अभी से ही चुनाव के लिए जुट जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक लेकर जाएं। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष हाजी फरीद अहमद, प्रदेश सचिव कमलेश ओझा, ओमप्रकाश ओझा, यूथ कांग्रेस के जिला प्रभारी चंचल शर्मा, ईश्वरी नारायण सिंह, जगदीश मिश्रा, शहर अध्यक्ष राजीव त्रिपाठी, ज्ञानेंद्र तिवारी, राजेश द्विवेदी आदि रहे। संचालन जितेंद्र पासवान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed