फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   BJP will contest panchayat elections on the strength of workers

कार्यकर्ताओं के बल पर पंचायत चुनाव लड़ेगी भाजपा

Sun, 18 Oct 2020 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
BJP will contest panchayat elections on the strength of workers
सोनभद्र। भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को पार्टी के जिला कार्यालय पर हुई। इसमें पंचायत चुनाव की तैयारी पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल व भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने पं. दीनदयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर बैठक की शुरूआत की।
विज्ञापन

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दिलीप ने कहा कि भाजपा आगामी पंचायत चुनाव अपने कार्यकर्ताओं के बल पर लडे़गी। पंचायत चुनाव को पार्टी एक महापर्व के रूप में लेकर अभी से तैयारी में जुट गई है। कार्यकर्ता मतदाता सूची बनवाने के काम में जुट जाएं। कोई भी व्यक्ति मताधिकार से वंचित न रहे। पार्टी सतत प्रवास व संवाद के जरिए गांव व मजरों तक पहुंचेगी। कहा कि पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत गांव गरीब किसान की आत्मनिर्भरता का माध्यम बनेगी। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। आगामी पंचायत चुनाव में भी हम इन्हीं कार्यकर्ताओं के बल पर जीत हासिल करेंगे। अभी तक सपा, बसपा ने पंचायत चुनाव में बाहुबली और धन बल के लोगों को सत्ता का दुरुपयोग कर चुनाव जितवाया, इससे भ्रष्टाचार बढ़ा। अब आगामी पंचायत चुनाव में ऐसे लोग जीत कर आएं जिनका लक्ष्य अपने क्षेत्र एवं गांव के विकास के साथ साथ राष्ट्र निर्माण में भी योगदान करना हो। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल, पूर्व सांसद कुंवर छोटेलाल सिंह खरवार, अमरनाथ पटेल, अशोक मौर्या, रामसुंदर निषाद, जीत सिंह खरवार अनूप तिवारी, मनोज जायसवाल, भूपेंद्र सिंह, सुरेश शुक्ला, उमेश पटेल, मनोज मिश्रा, राधेश्याम पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed