फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   bjp

कोरोना काल में आज जनता को सरकार ने दिया है राहत

Tue, 14 Jul 2020 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
bjp
सोनभद्र। भाजपा की राबर्ट्सगंज विधानसभा की वर्चुअल मंगलवार को हुई। इसमें मुख्य अतिथि केंद्रीय श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार संतोष गंगवार ने सरकार की उपब्धियों को गिनाया। रैली में उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भारत सरकार ने 20 लाख करोड़ रुपये आमजनता को राहत के लिए जारी किया है। उन्होनें आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए लोगों से आग्रह किया। गंगवार ने कल्याण योजना के तहत गरीबों के दिए जा रहें मुफ्त राशन का भी जिक्र किया। कहा कि 80 करोड़ लोगों को मुफत राशन दिया जा रहा। आठ करोड़ गरीब परिवार को उज्जवला गैस कनेक्शन धारकों को मुफ्त सिलेंडर उपलब्ध कराया। 20 करोड़ महिलाओं के जनधन खाते में पांच-पांच सौ रुपये दिये गए। यूपी में तीन करोड़ महिलाओं को दिया गया। रेडी, ढेला, खुमचा वाले छोटे व्यावसायी को 10-10 हजार रुपये दिय जाएगा। तीन करोड़ किसानों को दो लाख करोड़ रुपया कर्ज दिया जायेगा। सूक्ष्म एवं लघु मध्यम उद्योग छोटे व्यापार के लिए 3 लाख 17 हजार करोड कि व्यवस्था की गयी है। एक लाख करोड़ का ऋण मंजूर हो चुका है। सदर विधायक भूपेश चौबे ने आभार जताया। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने कार्यक्रम की अध्यक्षता किया। सम्मेलन के जिला संयोजक ओमप्रकाश दूबे ने आभार जताया। संचालन जिला मंत्री श्री संतोष शुक्ला ने किया। रैली में पूर्व एमएलसी जयप्रकाश चतुर्वेदी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा, अजीत रावत, अनूप तिवारी, बलराम सोनी, राजबहादुर सिंह, महेश्वर खरवार, महेंद्र पांडेय, दीपक दूबे, सुनील जायसवाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed