फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   BJP leaders and workers went to Lucknow to take part in the swearing-in ceremony

शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने लखनऊ गए भाजपा नेता और कार्यकर्ता

Thu, 24 Mar 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
BJP leaders and workers went to Lucknow to take part in the swearing-in ceremony
राबर्ट्सगंज बढ़ौली चौक से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने जाते भा - फोटो : SONBHADRA
योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ ग्रहण समारोह 25 मार्च को होगा। लखनऊ में होने वाले समारोह को भव्य रूप देने के लिए कई दिनों से तैयारियां चल रही हं। जिले से भी सैकड़ों कार्यकर्ता व भाजपा नेता इस समारोह का हिस्सा बनेंगे। जिला नेतृत्व ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। करीब पांच सौ कार्यकर्ताओं के लिए आठ बसें की गई हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता निजी साधनों से भी लखनऊ पहुंचेंगे। उधर, शपथ ग्रहण समारोह के लाइव प्रसारण के लिए पार्टी कार्यालय पर व्यवस्था की गई है। ब्लाक व विधानसभा स्तर पर भी कार्यकर्ता इस समारोह का सीधा प्रसारण देखेंगे। समारोह से पहले मंदिरों में भजन-कीर्तन भी होगा।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में पहली बार जिले की चारों सीटों पर भाजपा को जीत मिली है। इस ऐतिहासिक जीत पर हर कार्यकर्ता उत्साहित हैं। यही कारण भी है कि वह अपनी आंखों के सामने नई सरकार को शपथ ग्रहण करते देखना चाहते हैं। समारोह का हिस्सा बनने के लिए बड़ी संख्या में सोमवार और मंगलवार को ही कार्यकर्ता व पार्टी नेता लखनऊ पहुंच चुके हैं। शुक्रवार की भोर में आठ बसों से कार्यकर्ताओं का जत्था लखनऊ जाएगा। जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने बताया कि पूरे जिले में 285 सेक्टर हैं। कोशिश है कि हर सेक्टर की सहभागिता कार्यक्रम में हो। जिले से करीब पांच सौ कार्यकर्ताओं को लखनऊ ले जाने का लक्ष्य है। हालांकि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता अपने साधनों से भी लखनऊ रवाना हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि पार्टी कार्यालय में एलईडी टीवी पर कार्यक्रम का सजीव प्रसारण होगा। इसके अलावा ब्लाक, मंडल व विधानसभा स्तर पर भी जगह-जगह पार्टी नेता अपने स्तर से इसकी व्यवस्था कर रहे हैं। शपथ ग्रहण से पूर्व मंदिरों में भजन-कीर्तन का भी निर्देश है।
विज्ञापन

मंत्रिमंडल पर जमी है निगाह
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सबकी नजर योगी सरकार के नए मंत्रिमंडल पर भी है। माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल में जिले के किसी विधायक को भी जगह मिल सकती है। निवर्तमान सरकार में ओबरा विधायक संजीव सिंह गोंड को अंतिम समय में राज्य मंत्री का पद मिला था। उन्हें अनुसूचित जनजाति कोटे से यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी। देखा जाए तो यूपी विधानसभा में अभी भी जनजाति वर्ग से भाजपा के सिर्फ दो ही विधायक जीते हैं। यह दोनों ही जिले की ओबरा और दुद्धी विधानसभा सीट से हैं। जनजाति कोटे के तहत इनमें से किसी एक को जगह मिलने के कयास लगाए जा रहे हैं। वहीं चुनाव से पहले मंच से कान पकड़कर उठक-बैठक कर कार्यकर्ताओं से माफी मांगने के कारण राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में आए भूपेश चौबे को भी जगह मिलने के दावे भाजपा से जुड़े लोग कर रहे हैं। इसके लिए पार्टी काडर में अपनी मजबूत पैठ को भी कारण बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed