फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   BJP is shaking the self-respect of Brahmins: Satish Chandra

ब्राह्मणों के स्वाभिमान को झकझोर रही है भाजपा: सतीश चंद्र मिश्रा

Wed, 18 Aug 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
BJP is shaking the self-respect of Brahmins: Satish Chandra
राबर्ट्सगंज रामलीला मैदान में बसपा प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में राष्ट्रीय महासचिव सतीशचंद्र मिश् - फोटो : SONBHADRA
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र मिश्रा ने सोनांचल की भूमि पर विधानसभा चुनाव का शंखनाद किया। सपा और भाजपा को ब्राह्मण विरोधी बताया तो बसपा को सबसे बड़ा हितैषी करार दिया। प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ फिर से बसपा की सरकार बनाने के लिए ब्राह्मण एकजुटता की अपील की।
विज्ञापन

नगर के रामलीला मैदान में पार्टी के प्रबुद्ध विचार गोष्ठी में राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि बसपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसमें ब्राह्मणों का उत्थान निश्चित है। भाजपा सरकार में ब्राह्मणों पर उत्पीड़न हो रहा है। जहां एक तरफ उनके प्रति संवेदना जताई जाती है तो दूसरी ओर उनके स्वाभिमान को भी झकझोरने की कोशिश की जाती है। उन्होंने कहा कि धर्म के नाम पर वोट लेने वालों ने कभी समाज के लोगों की फिक्र नहीं की है। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में समाज के लोगों की हत्याएं और इनकाउंटर की बात कहते हुए ब्राह्मण समाज से एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बसपा सरकार में ब्राह्मण समाज को न सिर्फ बड़ी जिम्मेदारी मिली, बल्कि बसपा प्रमुख ने समाज से किया हर वादा भी पूरा किया। सर्वाधिक 85 ब्राह्मणों को टिकट दिए, जिसमें 45 को जीत मिली। 15 मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष भी बसपा ने ही दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सपा और भाजपा दोनों ने सिर्फ ब्राह्मणों के वोट की राजनीति करती है। दोबारा वक्त आ गया है, जब अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक व ब्राह्मण मिलकर बसपा की सरकार बनाएंगे। वर्तमान सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि यह सरकार बड़े-बड़े वादे करती है, लेकिन वादों पर कभी खरा नहीं उतरती। इस सरकार में लाखों युवाओं को नौकरी देने की बात की गई थी, लेकिन नौकरी देने के बदले सरकार ने सरकारी दफ्तरों को प्राइवेट कर कइयों को बेरोजगार कर दिया। अध्यक्षता पूर्व ब्लाक प्रमुख कमलाकांत पांडेय ने की। धन्यवाद ज्ञापन आयोजक अशोक चौबे ने किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री नकुल दुबे, पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा, अरुण कुमार दुबे, गंगाधर दुबे, राम शिरोमणि शुक्ला, पूर्व विधायक सत्यनारायण जैसल, अविनाश शुक्ल, अमरेंद्र बहादुर, राजनारायण निराला, पवन प्रधान, रामशिरोमणि शुक्ला, रमेश दुबे, अमरेंद्र बहादुर, राजनारायण निराला, जिलाध्यक्ष कमलेश गोंड़, नंदलाल पांडेय, अगस्त शुक्ला, राजीव दुबे, विनोद चौबे, महादेव तिवारी, अभिषेक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बसपा के मंच से गूंजते रहे मंत्र
विधानसभा चुनाव जीतने के लिए हर दांव आजमाने पर तुली बसपा के मंच का माहौल भी अलग था। आमतौर पर धार्मिक गतिविधियों से परहेज करने वाली पार्टी के मंच से लगातार मंत्रोच्चार हो रहा था। बिरहा गायकों की टोली के बीच-बीच में ब्राह्मण विद्वानों की ओर मंत्र का उच्चारण सुन लोग सहसा अवाक रह गए। फिर मुस्कुराते हुए यह कहकर आगे बढ़े कि राजनीति में कब क्या हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता।

राबर्ट्सगंज रामलीला मैदान में बसपा प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते राष्ट्रीय महासचिव सत?

राबर्ट्सगंज रामलीला मैदान में बसपा प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते राष्ट्रीय महासचिव सत?- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed