फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   BJP is commited to fulfil PM's dreams

पीएम के सपनों को करेंगे साकार

Sun, 14 Feb 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सोनभद्र।
अमर उजाला ब्यूरो सोनभद्र। Updated Sun, 14 Feb 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
BJP is commited to fulfil PM's dreams
राबर्ट्सगंज मुख्यालय स्थित रामजानकी मंदिर परिसर में रविवार को भाजपाजनों की हुई बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को साकार करने का संकल्प लिया गया। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को केेंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक कर पात्र व्यक्तियों को उसका लाभ दिलाने की जिम्मेदारी सौंपी। इस दौरान बूथ सत्यापन प्रभारी नियुक्त किए गए।  
विज्ञापन

बैठक में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसा संगठन है जिसका सामान्य कार्यकर्ता भी अपने परिश्रम व निष्ठा के बल पर संगठन में शीर्ष पदों तक पहंचाता है। इसका ज्वलंत उदाहरण पीएम नरेंद्र मोदी हैं। नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए काम कर रही है। नगर अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर अपने कर्तव्यों का इमानदारी पूर्वक निर्वहन करना होगा। मोहन लाल केशरी, प्रकाश केशरी, रवि वर्मा, जोखन सिंह पटेल और कमलेश चौबे ने कहा कि वर्ष 2017 में होने वाले विस चुनाव में जिले की चारों सीटों पर भाजपा का परचम लहराएगा। बैठक में कार्तिकेय मिश्रा, अजय मिश्रा, विनोद सोनी, मंटू मिश्रा, धर्मवीर त्यागी, अभिषेेक गुप्ता, गौरव शुक्ला आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed