फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   BJP government working in labor interest

श्रमिक हित में काम कर रही भाजपा सरकार

Sun, 17 Apr 2022 07:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 07:09 PM IST
विज्ञापन
BJP government working in labor interest
अनपरा। भाजपा श्रम प्रकोष्ठ की ओर से शनिवार की शाम दुर्गा मंडप मिट्ठू गेट रेणुसागर में श्रमिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। श्रमिकों के हित में संचालित कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताते हुए उसका लाभ उठाने के लिए श्रमिकों को प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

अध्यक्षता श्रम प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिल प्रधान ने की। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार श्रमिकों के हित में लगातार कार्य कर रही है। घरेलू व दैनिक मजदूरी करने वाले श्रमिकों के लिए श्रम कार्ड, स्वास्थ बीमा, लड़कियों की पढ़ाई व शादी में सहयोग राशि, पेंशन जैसी कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। मजदूरों के स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए उन्हें प्रशिक्षित कर लोन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस अवसर पर सभी मजदूरों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा के प्रयागराज प्रभारी ओंकारनाथ केसरी रहे। इस अवसर पर शक्तिनगर विकास प्राधिकरण के सदस्य केसी जैन, क्षेत्रीय सह संयोजक श्रम प्रकोष्ठ विनोद कुमार शुक्ला, मंडल उपाध्यक्ष नरेश यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रभाशंकर मिश्रा, दिलीप गुप्ता, राकेश बैसवार, सुमन सिंह, भगवती अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संचालन अनपरा के मंडल महामंत्री प्रमोद शुक्ला ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed