फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bike uncontrolled on breaker old woman going to hospital with son in law falls on road dies

Sonbhadra: ब्रेकर पर अनियंत्रित हुई बाइक, दामाद के साथ अस्पताल जा रही सास की सड़क पर गिरकर मौत

Wed, 11 Oct 2023 05:11 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 11 Oct 2023 05:11 PM IST
सार

सोनभद्र जिले के महुली गांव के पास बुधवार को बाइक से गिरकर 60 वर्षीय सास की मौत हो गई। वह दामाद के साथ इलाज कराने दुद्धी अस्पताल जा रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
Bike uncontrolled on breaker old woman going to hospital with son in law falls on road dies
अस्पताल पहुंचे वृद्धा के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले के महुली गांव के पास बुधवार को बाइक से गिरकर वृद्धा की मौत हो गई। वह दामाद के साथ इलाज कराने दुद्धी जा रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बैरखड़ गांव निवासी अलीमुन्निशा (60) की तबीयत कुछ दिनों से खराब थी। बुधवार को वह अपने दामाद अफजाल के साथ उपचार कराने दुद्धी जा रही थीं।
विज्ञापन


महुली गांव के पास ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे उस पर सवार अफजाल और अलीमुन्निशा सड़क पर गिर गए। घटनास्थल पर पहुंचे महुली के प्रधान अरविंद जायसवाल ने आनन-फानन दोनों को निजी वाहन से सीएचसी दुद्धी भेजवाया। वहां उपचार के दौरान अलीमुन्निशा की मौत हो गई। चिकित्सकों ने मेमो के जरिए घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

तीर्थयात्रियों से भरी बस खड़े ट्रक से टकराई, महिला समेत सात घायल

Bike uncontrolled on breaker old woman going to hospital with son in law falls on road dies
सोनभद्र के डाला में तीर्थयात्रियों से भरी बस खड़े ट्रक से टकराई - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर डाला बस स्टैंड के समीप बुधवार सुबह तीर्थयात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ ट्रक में टकरा गई। हादसे में बस सवार सात यात्री गंभीर रूप से घायल हुए, जबकि 10 से अधिक यात्रियों को हल्की चोट आई। घायलों को चोपन सीएचसी में भर्ती कराया गया। घटना के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया।

रायबरेली से दो बसों में 109 लोग 28 सितंबर को पितरों का तर्पण करने बिहार के गया गए थे। वहां से जगन्नाथ पुरी व अन्य स्थानों पर दर्शन के बाद नौ अक्तूबर की रात रांची से विंध्याचल के लिए निकले। यात्रियों ने बताया कि डाला के पास अचानक एक बाइक सवार सामने आ गया। उसी दौरान पीछे से बोलेरो ओवरटेक करने लगा।

वाहनों को बचाने की कोशिश में चालक ने बस को बांए तरफ मोड़ दिया, जहां पहले से खड़ी दुर्घटनाग्रस्त ट्रक में टक्कर हो गई। दुर्घटनाग्रस्त बस में 55 यात्री सवार थे। घटना के बाद सवारियों में चीख-पुकार मच गई। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। बस में फंसे यात्रियों को एक-एक कर बाहर निकालने लगे।

घायलों को चोपन सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मालती को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस संदर्भ में डाला चौकी प्रभारी बृजेश पांडेय ने बताया कि दुर्घटना को लेकर अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। सभी घायलों को चोपन अस्पताल ले जाया गया। सभी तीर्थ यात्रियों को समुचित ठहरने और भोजन की व्यवस्था डाला वैष्णो मंदिर पर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed