{"_id":"675893d1b4059d7a680b17e6","slug":"bike-riding-youth-dies-after-being-hit-by-vehicle-two-injured-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-121505-2024-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल
विज्ञापन
जुगैल मार्ग पर स्थित रेणुका नदी पुल के पास मंगलवार की सुबह करीब सात बजे बालू से लदे टीपर की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में दो अन्य युवक घायल हो गए।
तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर चोपन आ रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर आई और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। मृतक के शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई है।
बलियाटांड जुगैल निवासी इंद्रजीत (30) पुत्र लालजी, रिंकू (35) पुत्र दयाशंकर और चंद्रशेखर (55) एक ही बाइक पर सवार होकर ओबरा जा रहे थे। सिंदुरिया पुल के पास चोपन की ओर जा रहे बालू लदे एक टीपर ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इस दुर्घटना में इंद्रजीत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रिंकू और चंद्रशेखर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद रिंकू की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
हादसे के बाद टीपर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। चोपन प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया ने का कहना है कि घटना जुगैल थाना अंतर्गत हुआ है। टीपर के धक्के से एक युवक की मौत हुई है। टीपर को जुगैल थाने को सुपुर्द कर दिया गया गया है।