फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bike riding youth dies after being hit by tractor trolley

Sonebhadra News: ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

Fri, 24 May 2024 10:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
Bike riding youth dies after being hit by tractor trolley
कोतवाली क्षेत्र के पुरना गांव में शुक्रवार देर शाम लकड़ी लदे ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। मुक्खा गांव निवासी विजय (22) पुत्र बिहारी शुक्रवार को बाइक से अपनी बहन को पहुंचाने मिर्जापुर जिला के पटेहरा गांव गया था। देर शाम वह घर लौट रहा था। पुरना गांव में गेट नंबर 12 के पास विपरीत दिशा से आ रही ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गया। गंभीर रुप से घायल विजय को घोरावल सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर रोते बिलखते परिजन अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने बताया कि गत 28 अप्रैल को ही विजय का विवाह हुआ था। तब से उसकी बहन यहीं पर थी। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed