फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bike riding youth dies after being hit by Scorpio, another

Sonebhadra News: स्कार्पियो की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Sat, 16 Dec 2023 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Dec 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Bike riding youth dies after being hit by Scorpio, another
रामगढ़। पन्नूगंज थाना अन्तर्गत सुभांव गांव के सामने राबर्ट्सगंज की तरफ से आ रही स्कार्पियो ने दो बाइक सवारों को चपेट में ले लिया। घटना में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

घटना शुक्रवार दोपहर 12 बजे की है। बाइक सवार कमलेश (25) पुत्र नागेश्वर निवासी बहुअरा मधुपुर को राबर्ट्सगंज की तरफ से आ रहे एक स्कॉर्पियो ने सुभांव गांव के सामने चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद विपरीत दिशा से आ रहे एक और बाइक सवार अंकित सिंह (25) पुत्र अंबिका सिंह निवासी बकवार थाना पन्नूगंज को भी स्कार्पियो ने चपेट में ले लिया। घटना में गंभीर रूप से गंभीर कमलेश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अंकित का हाथ व पैर फ्रैक्चर हो गया। सूचना पर पहुंची पन्नूगंज पुलिस ने गंभीर घायल को जिला अस्पताल व मृतक को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने बाइक, स्कॉर्पियो को बरामद कर लिया है। पन्नूगंज थाना प्रभारी केदारनाथ मौर्य ने बताया कि मृतक की शिनाख्त उसके पास से मिले मोबाइल में मिले एक नंबर पर कॉल करने पर हुई। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed