फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bike riding father dies due to tractor hit, son injured

ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार पिता की मौत, पुत्र घायल

Mon, 08 Aug 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Bike riding father dies due to tractor hit, son injured
पगिया रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल के पास ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार पिता की मौत हो गई जबकि बाइक पर पीछे बैठा 10 वर्षीय पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का उपचार जिला अस्पताल लोढ़ी में चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

उप निरीक्षक रूपेश सिंह के मुताबिक राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के गोरारी गांव निवासी सुरेश मिस्त्री (40) पुत्र राम नारायण रविवार को अपने बेटे शिबू (10) को लेकर बाइक से अपने ससुराल करमा थाना क्षेत्र के पड़रवा गांव जा रहे थे। जैसे ही वे पगिया रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल के पास पहुंचे ट्रैक्टर चालक ने बाइक में धक्का मार दिया। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सरकारी एंबुलेंस से घायलावस्था में पड़े पिता व पुत्र को जिला अस्पताल लोढ़ी ले गए जहां डॉक्टर ने सुरेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल शिबू का उपचार जिला अस्पताल लोढ़ी में चल रहा है। पुलिस के मुताबिक रात होने के कारण घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। इस नाते धक्का मारने वाले ट्रैक्टर की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed