{"_id":"61379f5b8ebc3eb62314eddb","slug":"bike-rider-seriously-injured-after-being-hit-by-ruck-sonbhadra-news-vns610292419","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर, साथी घायल
विज्ञापन
अनपरा। स्थानीय वन रेंज आफिस के पास सोमवार की रात सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसके साथी को भी चोट आई। एनएच पर स्थित रेंज आफिस के सामने वन विभाग की ओर से ट्रांजिट शुल्क वसूली के कारण नियमित रूप से इस स्थल पर लगने वाले जाम को हादसे का प्रमुख कारण बताते हुए नागरिकों ने गहरा रोष जताया है।
खड़िया निवासी विजय (30) सोमवार की रात साढ़े नौ बजे अपने एक अन्य दोस्त के साथ बाइक से घर जा रहे थे। रेंज आफिस के समीप लगे जाम से निकलने के प्रयास में उनकी बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में विजय गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विजय को संयुक्त चिकित्सालय डिबुलगंज आरै दूसरे युवक को बीना रोड स्थित निजी चिकित्सालय ले जाया गया। विजय की स्थिति देख चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां से उन्हें वाराणसी भेज दिया गया। मंगलवार सुबह इस स्थल पर लगे जाम के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। लोगों ने उच्चाधिकारियों से इस पर हस्तक्षेप की मांग की है।
करमा। स्थानीय कस्बे में नहर पुलिया के पास मंगलवार की सुबह तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बुलेट सवार चंद्रेश (30) निवासी ओबरा खैरटिया रामपुर को टक्कर दे दी। घायल चंद्रेश को लोगों ने उसे स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है। चंद्रेश ने मत्स्य पालन विभाग में कार्यरत है। विभागीय कार्य से मिर्जापुर जाते समय वह हादसे का शिकार हो गया।