फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bike rider dies in road accident, second serious

Sonebhadra News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Tue, 22 Aug 2023 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies in road accident, second serious
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के ओदार चट्टी के पास सोमवार की रात चार पहिया वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस से दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टर एक युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


घोरावल कोतवाली क्षेत्र के खिरिहिटा गांव निवासी सुशील कुमार (27) पुत्र चंद्रशेखर की मौत हो गई है। वहीं खजुरौल गांव निवासी अजय कोल (25) गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। परिजनों ने बताया कि सुशील अपनी ससुराल राजगढ़ क्षेत्र में गया था। जहां से वह किसी ऑटो रिक्शा से खरुआंव ब्लॉक तक लौट आया और वहीं उतर गया। वह किसी साधन का इंतजार करने लगा। इसी दौरान खरुआव ब्लॉक के पास उसे पड़ोसी गांव खजुरौल का अजय दिखाई पड़ा।
विज्ञापन

दोनों बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे। रास्ते में ओदार चट्टी के पास दोनों युवक अज्ञात चार पहिया वाहन की चपेट में आ गए। इस हादसे में बाइक पर पीछे सवार सुशील के सिर में गंभीर चोट आई। घटनास्थल पर भीड़ जुट गई। एंबुलेंस की मदद से तत्काल दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां सुशील की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। मृतक का तीन वर्ष पहले मिर्जापुर जिला के राजगढ़ क्षेत्र में विवाह हुआ था। मृतक को दो वर्ष की एक पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed