फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bike rider dies after falling into a pit

Sonebhadra News: गड्ढे में गिरने से बाइक सवार की मौत

Fri, 21 Nov 2025 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Nov 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after falling into a pit
बभनी। स्थानीय थाना क्षेत्र के अरझट गांव में बृहस्पतिवार की रात अनियंत्रित होकर बाइक सवार शिवशंकर देवांगन (42) गड्ढे में गिर गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के रमकोला थाना क्षेत्र के खोड़ गांव निवासी जगधारी देवांगन का बेटा शिवशंकर बाइक लेकर अपने छोटे भाई अनिल कुमार के घर बभनी थाना क्षेत्र के खैरटिया टोला तेलजर जा रहा था। अरझट गांव में पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। गंभीर रूप से घायल होने और रात भर वहीं पड़े रहने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सुबह गांव के लोग बाहर निकले तो गड्ढे में बाइक और एक व्यक्ति को गिरा हुआ देखा। ग्राम प्रधान ने बभनी थाने की पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद थाना प्रभारी कमलेश पाल मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद मृतक की शिनाख्त जगधारी के रूप में हुई। मृतक के छोटे भाई की औरत की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed