{"_id":"60a9349a8ebc3e29935618dd","slug":"bike-rider-dies-after-colliding-with-a-culvert-one-injured-sonbhadra-news-vns5908184108","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिया से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिया से टकराकर बाइक सवार की मौत, एक घायल
विज्ञापन
विंढमगंज थाना क्षेत्र के रीवा-रांची राजमार्ग पर जोरुखाड़ गांव के पास शुक्रवार की रात करीब 11 बजे अनियंत्रित बाइक पुलिया से टकरा गई जिससे बाइक सवार दो युवक पुलिया से टकराकर गिर गए। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई और पीछे बैठा चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल है। दोनों शादी में शामिल होकर घर लौट रहे थे। घटना के सूचना मिलने पर गर में मातम छा गया।
दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के अमवार गांव निवासी विकास कुमार (22) पुत्र देव प्रसाद अपने चचेरे भाई मिश्री लाल (22) पुत्र गोपाल के साथ विंढमगंज थाना क्षेत्र के केवाल गांव में किसी के यहां शादी में शामिल होकर रात में बाइक से घर लौट रहे थे। रीवा-रांची राजमार्ग पर जोरुखाड़ गांव में बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। इस दौरान दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। डॉयल 112 पुलिस ने एंबुलेंस से उन्हें दुद्धी सीएचसी भेजवाया, जहां विकास को देखते ही चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं मिश्री लाल की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे दुद्धी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक दो बहन व दो भाइयों में सबसे छोटा भाई था।
परिजनों ने बताया कि मृतक की शादी करीब छह माह पहले 10 दिसंबर को कोन थाना क्षेत्र के रोरवा गांव में हुई थी। जोरुखाड़ ग्राम प्रधान विमल यादव ने बताया कि घटना स्थल वाले पुलिया के पास पूर्व में कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।