फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bike rider dies after being hit by train

पलामू एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

Sun, 28 Feb 2021 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by train
डाला। स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के गजराज नगर में स्थित बिल्ली-रेलवे क्रासिंग के समीप शुक्रवार की रात पलामू एक्सप्रेस की चपेट में आने से बाइक सवार अरविंद पाठक (42) की मौत हो गई। रेलवे फाटक बंद होने के कारण बाइक सवार बगल के रास्ते से निकलने कोशिश कर रहे थे। उसी वक्त ट्रेन की चपेट में आ गए। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले गई।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात करीब पौने 12 बजे अरविंद पाठक निवासी बिल्ली ओबरा बाइक से कहीं जा रहे थे। बिल्ली रेलवे क्रासिंग पर पहुंचे तभी पलामू एक्सप्रेस आने की सूचना मिली और फाटक बंद कर दिया गया। इतने में वह किनारे से बाइक लेकर निकल रहे थे और तब तक गाड़ी आ गई। इससे चपेट में आए अरविंद की मौके पर मौत हो गई। स्टेशन मास्टर बिल्ली सुरेश प्रसाद ने बताया कि पलामू एक्सप्रेस पटना जा रही थी। 10.31 बजे पर बिल्ली स्टेशन पार करते हुए जा रही थी। बिल्ली क्रासिंग के पास ट्रेन के पहुंचते के ही बंद क्रासिंग के बगल से 45 फिट क्रासिंग के पास पार कर रहा बाइक सवार उसकी चपेट में आ गया। बाइक ट्रेन में फंसकर घटनास्थल से 500 मीटर दूर चली गई ओर वह चूर-चूर हो गई। घटना की जानकारी होने पर उनके साथ ही आरपीएफ़, जीआरपी पहुंच गई। शनिवार को जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed