फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bike rider dies after being hit by tractor

ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

Sun, 10 Oct 2021 06:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 06:15 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by tractor
कोतवाली क्षेत्र के डूमरडीहा गांव के पंचायत भवन के पास रविवार को अनियंत्रित होकर एक ट्रैक्टर ने बाइक मेें टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रविवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे डूमरडीहा गांव निवासी रंजन (20) पुत्र बासुदेव गोंड बाइक से सामान लेने के लिए बाजार गया था। बाजार से लौटते वक्त डूमरडीहा गांव में ही स्थित पंचायत भवन के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे रंजन सड़क पर गिर पड़ा। लोगों के मुताबिक तेज रफ्तार ट्रैक्टर रंजन के ऊपर से होते हुए गुजर गया। रंजन की मौके पर ही मौत हो गई। ग्राम प्रधान की सूचना पर कोतवाल राघवेंद्र सिंह ने घटनास्थल पर पहुंच कर ग्रामीणों से पूछताछ की। एसएसआई बालेंद्र यादव ने बताया कि रंजन बाजार से बीज खरीद कर अपने घर वापस जा रहा था। पंचायत भवन के पास ट्रैक्टर के चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। कोतवाल का कहना है कि बाइक में टक्कर मारने वाले ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। मृतक के परिवार के लोग जो तहरीर देंगे, उसके आधार पर मुकदमा कायम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed