फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bike rider dies after being hit by Innova

इनोवा की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, साथी गंभीर

Mon, 06 Jun 2022 06:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 06:00 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by Innova
बभनी-बीजपुर मार्ग पर असनहर गांव के पास रविवार की रात तेज रफ्तार इनोवा की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक घायल हो गया। उसे सीएचसी बभनी पर प्रारंभिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के करकच्छी निवासी तेजबली गोंड (28) और हाकिम सिंह (26) एक निमंत्रण में शामिल होने सेवकाडांड गए थे। देर रात लौटते समय असनहर के पास विपरीत दिशा से आ रही इनोवा कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर से बाइक सवार दोनों युवक दूर जा गिरे। असंतुलित इनोवा भी किनारे स्थित मकान की दीवार से टकरा गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग जुट गए। उनकी सूचना पर पहुंची यूपी 112 पीआरवी ने गंभीर रूप से घायल दोनों बाइक सवारों को बभनी सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने तेजबली को मृत घोषित कर दिया। वहीं हाकिम सिंह की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, इनोवा चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed