{"_id":"664cd88e0693b8da44076845","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-highway-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-113330-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
सीमा से सटे मप्र के माड़ा थाना क्षेत्र में सोमवार की रात कोयला ढुलाई में लगे हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
रजमिलान गांव का रहने वाला राधिका प्रसाद यादव (26) पुत्र श्याम लाल यादव कार्य स्थल से देर रात बाइक से घर के लिए निकला था। खुटार-रजमिलान मार्ग में कुल्हुई तिराहे के समीप राधिका की बाइक को हाईवा ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी हुई तो अस्पताल पहुंचाने की कोशिश हुई, लेकिन इसी दौरान राधिका की मौत हो गई।
माड़ा थाने के उप निरीक्षक एनपी तिवारी ने बताया कि राधिका प्रसाद यादव रात लगभग 12 बजे बैढ़न से अपने घर बाइक से रजमिलान जा रहा था। गांव से दो किलोमीटर पहले कुल्हुई तिराहे के समीप एक कोयला ढुलाई में लगे वाहन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई।