{"_id":"612e1c748ebc3e7a041c89de","slug":"bike-rammed-into-a-standing-truck-young-man-died-sonbhadra-news-vns608873216","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़े ट्रक में घुसी बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़े ट्रक में घुसी बाइक, युवक की मौत
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के पुसौली गांव के समीप वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर सोमवार की रात बेकाबू एक बाइक पीछे से ट्रक में घुस गई। हादसे में बाइक सवार जितेंद्र यादव (19) की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम की कार्रवाई में जुट गई।
पुलिस चौकी लोढ़ी के प्रभारी विनय सिंह ने बताया कि सोमवार की रात करीब एक बजे राबर्ट्सगंज की तरफ से उरमौरा की ओर जा रहे बाइक सवार अनियंत्रित होकर पीछे से ट्रक से टकरा गए। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल होकर मदद की गुहार लगाने लगे। एक घायल ने फोन के जरिये किसी तरह घटना की जानकारी परिवार के लोगों को दी।
घायलों को लेकर परिवार के लोग जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने राबर्ट्संज कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी गांव निवासी जितेंद्र यादव को देखते ही मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे घायल चंद्रजीत यादव (28) को भर्ती कर उपचार शुरू किया। उन्होंने बताया कि मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम करवा कर घरवालों को सुपुर्द कर दिया गया। तहरीर के आधार पर मुकदमा कायम कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।