फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bike came under uncontrollable truck, Indian Bank branch manager dies

बेकाबू ट्रक के नीचे आई बाइक, इंडियन बैंक के शाखा प्रबंधक की मौत

Sat, 25 Sep 2021 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Bike came under uncontrollable truck, Indian Bank branch manager dies
म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरबिल और नधिरा जंगल के बीच शनिवार की सुबह सड़क हादसे में इंडियन बैंक की चपकी शाखा के प्रबंधक की मौत हो गई। बैंक के कार्य से दुद्धी जाते समय उनकी बाइक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गई। मौके पर ही शाखा प्रबंधक ने दम तोड़ दिया। बीच सड़क पर हादसे से लगभग एक घंटे आवागमन ठप हो गया। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन

झारखंड के रांची निवासी आशीष कुमार सिन्हा (32) पुत्र जयशंकर एक माह पूर्व ही इंडियन बैंक की चपकी शाखा में प्रबंधक के पद पर तैनात हुए थे। बैंक कर्मियों के मुताबिक वह सुबह करीब दस बजे बैंक के काम से दुद्धी जा रहे थे। वह नधिरा से आगे बढ़े, तभी किरबिल जंगल के पास रेनुकूट की तरफ से आ रहे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में शाखा प्रबंधक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने डायल 112 पर सूचना दी। कुछ ही देर में पीआरवी के अलावा म्योरपुर व बभनी थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। लोगों की मदद से शाखा प्रबंधक को म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बीच सड़क पर हादसा होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने काफी मशक्कत से जाम हटवाया। उधर, हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed