{"_id":"5fc2a1a18ebc3e9bf8520d4a","slug":"bijalee-kee-maang-mein-giraavat-tharmal-baiking-jaaree-sonbhadra-news-vns560531927","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली की मांग में गिरावट, थर्मल बैकिंग जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली की मांग में गिरावट, थर्मल बैकिंग जारी
विज्ञापन

अनपरा बिजली घरों से 500 मेगावाट थर्मल बैकिंग हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
अनपरा। बिजली की मांग में गिरावट के कारण जहां प्रदेश स्थित कई इकाईयों को बंद कर दिया गया है। वहीं संचालित इकाईयों से भी उत्पादन कम कराने का सिलसिला निरंतर जारी है। शनिवार को अनपरा स्थिति बिजली घरों से 500 मेगावाट थर्मल बैकिंग की गई। तापमान में गिरावट के साथ ही प्रदेश में बिजली की मांग में कमी आनी प्रारंभ हो गई थी। शनिवार को सूबे में बिजली की अधिकतम मांग 14375 तथा न्यूनतम मांग 7561 मेगावाट दर्ज किया गया। इसे देखते हुए सिस्टम कंटोल केनिर्देश पर अनपरा ए से 125, डी से 150 तथा निजी क्षेत्र की अनपरा सी अथवा लैंको परियोजना से 200 मेगवाट थर्मल बैकिंग की गई। समाचार लिखे जाने तक अनपरा ए से 420 के तुलना में 227, डी से 500 के तुलना में 306 तथा सी परियोजना से स्थापित क्षमता 1200 मेगावाट के सापेक्ष महज 801 मेगावाट विद्युत का उत्पादन किया जा रहा था। जबकि अनपरा परियोजना की 500 मेगावाट की सातवीं तथा 210 मेगावाट की पहली इकाई पहले से ही बंद चल रही हैं। मांग कम हो जाने केकारण सिस्टम कंटोल केनिर्देश पर ललितपुर की बजाज एनर्जी की 660 मेगावाट क्षमता की तीनों इकाईयों को बंद करा दिया गया है।