फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bhoomi Poojan for Gayatri Mahayagya

गायत्री महायज्ञ के लिए हुआ भूमि पूजन

Wed, 26 Oct 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Bhoomi Poojan for Gayatri Mahayagya
राबर्ट्सगंज रामलीला मैदान में गायत्री महायज्ञ के पूर्व पुजन अर्चन करते लोग। संवाद - फोटो : SONBHADRA
गायत्री परिवार की ओर से नगर के रामलीला मैदान में होने वाला 24 कुंडीय नवचेतना जागरण गायत्री महायज्ञ 28 अक्तूबर से शुरू होगा। महायज्ञ के लिए बुधवार को भूमि पूजन किया गया। यज्ञ का समापन 31 अक्तूबर को होगा।
विज्ञापन

नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने पुरोहितों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। भूमि पूजन के बाद 24 यज्ञ कुंड का निर्माण प्रारंभ हुआ। भूमि पूजन अदलहाट शक्तिपीठ के मुख्य ट्रस्ट्री हरिहर प्रसाद सिंह, धर्मदेव वादक ने प्रज्ञागीत गायन के बाद कराया। चार दिवसीय यज्ञ के दौरान पुंसवन संस्कार, नामकरण संस्कार, अन्नप्राशन संस्कार, मुंडन संस्कार, शिखा स्थापन संस्कार, विद्यारंभ संस्कार, यज्ञोपवीत संस्कार, वानप्रस्थ संस्कार, जन्म दिवसोत्सव, विवाह दिवसोत्सव संस्कार संपन्न कराए जाएंगे।
विज्ञापन

गायत्री परिवार सोनभद्र के जिला समन्वयक राजकुमार ने बताया कि 28 अक्तूबर को सुबह ज्ञान गंगा सद्ग्रंथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। शाम को गायत्री पूजन होगा। दूसरे दिन 29 अक्तूबर को ध्यान साधना, प्रज्ञा योग, यज्ञ का ज्ञान-विज्ञान, कार्यकर्ता गोष्ठी, 30 को संस्कार परपंरा, दीप महायज्ञ और चौथे दिन महायज्ञ की पूर्णाहुति होगी। भूमि पूजन के मौके पर राजकुमार तरूण, अरविंद कुमार सिंह, शिवशंकर कुशवाहा, रामदुलारे विश्वकर्मा, बालमुकुंद शुक्ला, प्रदीप गुप्ता, गोविंद तरंग आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed