Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bhai Dooj: Sisters prayed for their brothers long life

भैयादूज : बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र मांगी

Tue, 10 Nov 2026 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Bhai Dooj: Sisters prayed for their brothers long life
रॉबर्ट्सगंज में भैयादूज पूजन करती महिलाएं। ंसंवाद - फोटो : सांकेतिक
सोनभद्र। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में मंगलवार को भैयादूज का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भाइयों के माथे पर तिलक लगाया। उन्होंने भाइयों की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना की। भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट कर उनके प्रति अपने प्रेम और स्नेह का इजहार किया। भैयादूज को यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। यह पर्व भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक है। पर्व को लेकर सुबह से ही घरों में तैयारियां शुरू हो गई थीं। रॉबर्ट्सगंज स्थित ब्रह्मबाबा मंदिर, रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित शिव मंदिर और कांशीराम आवास सहित कई स्थानों पर पूजा की तैयारियां की गईं। साफ-सुथरे स्थानों पर गोबर से चौक और वेदी बनाई गई। पूजन सामग्री सजाई गई। इसके बाद भाइयों को पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठाया गया। बहनों ने दाहिने हाथ की अनामिका अंगुली से भाइयों के माथे पर रोली, चंदन और अक्षत का तिलक लगाया। आरती उतारकर उनकी दीर्घायु और सुखमय जीवन की कामना की गई। पर्व को लेकर परिवारों में उत्साह था। दूर-दराज के भाई-बहन भी इस अवसर पर एक-दूसरे से मिलने पहुंचे। पूरे जिले में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की मिठास और आत्मीयता का माहौल नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed