फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Before the vote, the snack

पहले करें मतदान, फिर जलपान

Wed, 25 Jan 2017 10:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र Updated Wed, 25 Jan 2017 10:01 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर बुधवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने पहले मतदान फिर जलपान का नारा लगाया। राबर्ट्सगंज में करीब पांच हजार बच्चों, शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ अफसर रैली में शामिल हुए। रैली संत कीनाराम महिला महाविद्यालय में पहुंचकर सभा में तब्दील हो गई। डीएम सीबी सिंह ने सभी को राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई।

  डीएम, एसपी के साथ सीडीओ रामाश्रय की अगुवाई में निकली रैली बढ़ौली चौराहे से पीडब्ल्यूडी कालोनी, दीप नगर मोहल्ला, मेन बाजार होते हुए मेन चौक, गुरूद्वारा से होकर संत कीनाराम महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय पहुंची और सभा में तब्दील हो गई। यहां डीएम ने सभी को मतदाता जागरूकता शपथ दिलाई। इस दौरान एएसपी चंद्रप्रकाश शुक्ला, एसडीएम सदर अशोक सिंह यादव, डीआईओएस प्रभुराम चौहान, तहसीलदार नंदलाल सिंह आदि मौजूद रहें। उधर, डीएम ने कलेक्ट्रेट में अधिकारियों कर्मचारियों को और पुलिस लाइंस में एसपी लल्लन सिंह ने अधिकारियों-कर्मचारियों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई। राबर्ट्सगंज से निकली रैली में संत कीनाराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गुरूनानक बालिका इंटर कालेज, आदर्श इंटर कालेज, विमला इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज, प्रकाश जीनियस इंटर कालेज के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। म्योरपुर: ब्लॉक के लिलासी गांव में मतदाता दिवस पर राजा चंडोल इंटर कॉलेज में बच्चों ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए रैली निकाली। लखन राम जंगली, प्रधानाचार्य जयंत प्रसाद मौजूद रहे। दुद्धी: टाउन क्लब मैदान से राजकीय बालिका इंटर कालेज, संकल्प, गायत्री, सोनांचल, पूर्व माध्यमिक विद्यालय दुद्धी के बच्चों की रैली निकली। चोपन: गुरूद्वारा इंटर कालेज, रेल कर्मचारी इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। घोरावल: एसडीएम डीपी सिंह ने तहसील में कर्मचारियों को शपथ दिलाई। मधुपुर: क्षेत्र के अरुण कुमार केशरी महिला पीजी कॉलेज, चंद्रगुप्त मौर्य इंटर कॉलेज, बद्री नारायण इंटर कॉलेज में रैली निकाल कर मतदाताओं को जागरुक किया गया। विंढमगंज: कस्बा के रामलीला मैदान से स्कूली बच्चों की रैली निकली। इसमें बच्चों ने पहले मतदान फिर जलपान का नारा दिया। बभनी: ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों के बच्चों के साथ ही राजकीय इंटर कालेज चपकी के बच्चों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। आसनडीह, सांगोबांध: बैना गांव में मतदान की शपथ दिलाई गई। ओबरा: क्षेत्र के आर्य विद्या मंदिर, प्राथमिक विद्यालय बिल्ली, न्याय पंचायत परसोई के प्राथमिक विद्यालय अरंगी, पीजी कालेज के एनएसएस तथा एनसीसी के सभी छात्रों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रेणुकूट: पिपरी स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के छात्रों ने विद्यालय परिसर से रैली निकालकर मतदान करने का संदेश दिया। अनपरा: अवधूत भगवान राम पीजी कालेज की राष्ट्रीय सेवायोजन इकाई ने औड़ी में जागरूकता रैली निकाली। बीजपुर:  पूर्व कन्या माध्यमिक विद्यालय, आदर्श रिहंद शिक्षा निकेतन,  प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने रैली निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed